निकोलस मदुरो ने इस देश पर लगाया हमले का आरोप
इस घटना के बाद सरकारी टीवी पर शनिवार की रात अपने संबोधन में निकोलस मदुरो ने कहा, "दुनिया में मेरे सभी दोस्तों, मैं ठीक हूं, मैं जीवित हूं। मदुरो ने कहा है कि विस्फोटकों वाले ड्रोनों के हमले में उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। राष्ट्रपति ने इस हत्या के प्रयास के लिए चरमपंथी गुटों और कोलंबिया के निवर्तमान राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सांतोस को जिम्मेदार ठहराया है। मदुरो ने कहा, "प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि हमले के लिए जिम्मेदार बहुत से लोग, इसके लिए आर्थिक मदद देने वाले और इसके योजनाकार अमरीका के फ्लोरिडा राज्य में रहते हैं।" मदुरो ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसमें शामिल कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके आरोप तय किए गए हैं। हालांकि, उन्होंने उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों का उल्लेख नहीं किया।