1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल-अखिलेश को लेकर सपा नेता अबू आसिम का बयान, कहा चाचा-भतीजा रहें साथ

Abu Azmi Statement on Shivpal Singh Yadav and Akhilesh Yadav - महाराष्ट्र सपा के अध्यक्ष व विधायक अबू आसिम आजमी ने शिवपाल यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। कुछ दिन पहले अमेठी के जगदीशपुर के कठवारा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने शिवपाल यादव और अखिलेश यादव को लेकर कहा कि चाचा-भतीजे साथ रहें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 31 Oct 2021, 10:39 AM IST

Abu Azmi Statement on Shivpal Singh Yadav and Akhilesh Yadav

Abu Azmi Statement on Shivpal Singh Yadav and Akhilesh Yadav

अमेठी. Abu Azmi Statement on Shivpal Singh Yadav and Akhilesh Yadav. महाराष्ट्र सपा के अध्यक्ष व विधायक अबू आसिम आजमी ने शिवपाल यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। कुछ दिन पहले अमेठी के जगदीशपुर के कठवारा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने शिवपाल यादव और अखिलेश यादव को लेकर कहा कि चाचा-भतीजे साथ रहें। जहां भी कोई गलतफहमी है उसको दूर किया जाए। उन्होंने तंज भरे अंदाज में शिवपाल के लिए कहा कि हम उनकी राहों में फूल बिछाएगे।

कांग्रेस पर हुए हमलावर

अबू आसिम ने प्रियंका गांधी के यूपी की राजनीति में सक्रिय होने का ठीकरा मीडिया के सिर फोड़ा। कहा कि मीडिया चापलूस है, और तलवे चाट रही है़। जो नहीं होता वो दिखाती है, जो होता है नहीं दिखाती। कांग्रेस की हवा ही नहीं है। कांग्रेस ने बिहार में जाकर बर्बाद कर दिया। कांग्रेस बंगाल में गई एक सीट चुनकर नहीं लाई। कांग्रेस की हालत देश में दिन पर दिन बदतर होती जा रही है। आज अपोजिशन में सिर्फ और सिर्फ समाजवादी पार्टी है और ऐसा पटकेगी बीजेपी को की बत्तीसी इनकी बाहर आ जाएगी।

नफरत को खत्म करना

उन्होंने कहा 2022 में मुद्दा होगा नफरत को खत्म करना प्यार को आम करना। संविधान को बचाना और देश में हर गरीब के मुंह पर मुस्कान लाना मुद्दा होगा। उन्होंने दावे के साथ कहा कि हम जनता को 2012 से 2017 के बीच के काम का आईना दिखा देंगे तो बीजेपी खत्म हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: ललितपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी, मृतक किसानों के परिजनों से करेंगी मुलाकात