अमेठी. सीओ बीनू सिंह के ट्रांसफर को लेकर अमेठी एसपी सवालों के घेरे में हैं। वहीं अमेठी पुलिस ने यूपी पुलिस को भ्रमित करने वाली रिपोर्ट भी ट्वीट कर भेजी है कि जिसमें बताया गया है कि कोर्ट के निर्देशों पर ट्रकों को छोड़ा गया है।सूत्र बताते हैं कि ट्रकों को कार्यवाही करने के लिए मोहनगंज थाने सुपुर्द किया गया था लेकिन ट्रकों को बिना कार्यवाही के ही छोड़ दिया गया था। यदि ट्रको का चालान हुआ है तो एसपी साहब को चालान के दस्तावेज और न्यायलय के आदेश की छाया प्रति यूपी पुलिस को ट्वीट कर जवाब देना चाहिए था। लेकिन ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि अमेठी एसपी के पास कोई सुबूत है ही नहीं। गौर करने वाली बात यह भी है कि अगर ओवरलोडिंग ट्रक रात 3 बजे छोड़े गए हैं, तो ऐसी कौन सी कोर्ट खुली थी, जिससे उन्हें ऐसा करने के निर्देश मिले। खैर, कार्रवाई तो हुई नहीं, लेकिन ओवरलोडिंग ट्रक के पकड़े जाने के कुछ ही घंटे बाद तिलोई तहसील से बीनू सिंह का ट्रांसफर अमेठी तहसील में जरूर हो गया।