1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अमेठी का डंका बिटिया प्रियंका’ नारा देने वाले कांग्रेसी जगदीश पीयूष का निधन

- पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के मीडिया प्रभारी भी रहे - कांग्रेस में संजय गांधी के साथ की थी शिरकत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 6 Feb 2021, 6:28 PM IST

'अमेठी का डंका बिटिया प्रियंका' नारा देने वाले कांग्रेसी जगदीश पीयूष का निधन

'अमेठी का डंका बिटिया प्रियंका' नारा देने वाले कांग्रेसी जगदीश पीयूष का निधन

अमेठी. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और संजय गांधी के साथी रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार जगदीश पीयूष का शुक्रवार रात निधन हो गया। जगदीश पीयूष ने अमेठी के मुंशीगंज स्थित संजय गांधी हास्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन से अमेठी में शोक की लहर फैल गई और अमेठी में साहित्य, राजनीति का एक और अध्याय समाप्त हो गया।

यूपी में सबसे ज्यादा गैर मान्यता प्राप्त दल, इस पार्टी को मिला सबसे ज्यादा चंदा नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

5 फरवरी रात आखिरी सांस ली :- साहित्यकार जगदीश पीयूष के पुत्र अनूप के अनुसार उनके पिता लगभग 12-13 दिन तक लखनऊ स्थित मेदान्ता अस्पताल में भर्ती रहे। वहां के चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें 4 फरवरी को मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति लगभग स्थिर बनी रही और 5 फरवरी की रात उन्होंने आखिरी सांस ली।

अमेठी का डंका बिटिया प्रियंका नारा दिया था :- अमेठी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वरिष्ठ पत्रकार जगदीश पीयूष (71 वर्ष) गांधी परिवार के अत्यंत करीबी नेताओं में एक थे। जगदीश पीयूष का जन्म अमेठी जिले के संग्रामपुर ब्लाक के कसारा गांव मे 27 जुलाई 1950 को किसान परिवार में हुआ था। जगदीश पीयूष पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के मीडिया प्रभारी भी रहे और 1984 मे "अमेठी का डंका बिटिया प्रियंका" का नारा भी उन्होंने दिया था। कांग्रेस में उन्होंने संजय गांधी के साथ शिरकत की और उनकी सभी राजनैतिक गतिविधियों में सम्मिलित रहे। इसके अलावा अनेक अखबारों एवं पत्रिकाओं की सुर्खियों में भी वो छाए रहे।