19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेठी
गौ संरक्षण केंद्र के इन्पेक्शन में डीएम के जूतों में लगी मिट्टी, मजदूर को बुलाकर करवाया साफ, वीडियो वायरल
Play video

गौ संरक्षण केंद्र के इन्पेक्शन में डीएम के जूतों में लगी मिट्टी, मजदूर को बुलाकर करवाया साफ, वीडियो वायरल

DM Ram Manohar Mishra का मजदूर जूते साफ करवाने का वीडियो वायरल
Google source verification

अमेठी. जनपद से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें डीएम राम मनोहर मिश्र (Ram Manohar Mishra) मजदूर से अपने मिट्टी वाले जूते साफ करवाते हुए नजर आ आते हैं। वायरल वीडियो में गौ संरक्षण केंद्र के इन्पेक्शन के समय डीएम के जूतों में मिट्टी लग गई। जिसे वहां काम कर रहे मजदूर को बुलाकर डीएम ने साफ करवाया। अब लोगों के बीच ये वीडियो चर्चा का विषय बना है।

गौरतलब है कि जिलाधिकारी डॉ. राम मनोहर मिश्र ने मंगलवार को तहसील दिवस के बाद मुसाफिरखाना के नेवादा स्थित बृहद गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौ संरक्षण केंद्र पर गेट लगवाने, चारों और खाई खुदवाने, तालाब खुदवाने, चारा/भूसा रखने तथा केंद्र के चारों ओर पेड़ लगाने के निर्देश दिए थे। बृहद गौ संरक्षण केंद्र एक करोड़ 20 लाख रूपए की लागत से उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा बनाया जा रहा है। इसकी क्षमता 240 पशुओं की है। यही पर डीएम के जूतों में मिट्टी लग गई तो उन्होंने वहां काम कर रहे मजदूर को बुलाकर उसे साफ करवाया था।

बड़ी खबरें

View All

अमेठी

उत्तर प्रदेश