28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधुत विभाग के अधिकारी को किसी बड़ी दुर्घटना का है इंतजार

विधुत विभाग के अधिकारी को किसी बड़ी दुर्घटना का है इंतजार

2 min read
Google source verification

अमेठी

image

Ruchi Sharma

Dec 31, 2017

amethi

amethi

अमेठी. सरकार और जिले के सरकारी महकमे के आदेश के बाद भी कुछ अधिकारियों पर खुलेआम आदेश बेअसर हो रहा है। गौरतलब हो कि जनपद के निर्वतमान जिलाधिकारी योगेश कुमार के आदेश के बाद जनपद कि नवागत जिलाधिकारी शकुंतला गौतम के आने के बाद भी संबधित विभाग के विभागीय अधिकारीयों पर आदेश बेअसर दिख रहा है।

दरअसल पूरा मामला अमेठी जनपद के भादर विकासखंड के विशुनदाशपुर गांव का है। जहां प्राथमिक विद्यालय से जुड़ा है मामला गौरतलब हो कि इस प्राथमिक विद्यालय में विद्युत विभाग कि लापरवाही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले मासूमों कि जिन्दगी का सबब बना है, वही अमेठी के निर्वतमान जिलाधिकारी योगेश कुमार के कड़े दिशा-निर्देश के बाद भी विद्युत महकमा आंखो पर पट्टी बांध बड़े हादसे का इन्तजार कर रहा है।

आपको बताते चले कि भादर विकासखंड के इस प्राथमिक विद्यालय में आज पखवारे भर से अधिक समय से भवन के उपर से बास बल्लियों के सहारे हाईटेंशन तार गुजर रहा है वही ग्रामीणों कि माने तो कई बार इसकी शिकायत विद्युत विभाग के जिम्मेदारों से कि गई लेकिन आज तक इस गंभीर समस्या से लोगों को निदान नहीं मिल पाया।

सवाल ये भी है कि विद्युत आपूर्ति से आये दिन हो रहे बड़े- बड़े हादसे के बाद भी क्या इस मामले में भी विद्युत महकमा किसी बड़ी घटना का इन्तजार कर रहा, वही इस मामले में अमेठी के निर्वतमान जिलाधिकारी योगेश कुमार ने भी संज्ञान लिया था और तत्कालीन विद्युत विभाग के जिम्मेदारों को तार विद्यालय परिसर से हटवाने के आदेश दिए थे लेकिन कहते है कि सरकार बदली निजाम बदला लेकिन महकमा नहीं बदला।

वही जब इस गंभीर मामले में विधुत विभाग एक्सईएन से पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि उसकी पावर सप्लाई सुल्तानपुर से आती है जिसके कारण इसमें कार्रवाई सुल्तानपुर से अपेक्षित है। वही इस समबन्ध में जब सुल्तानपुर विधुत विभाग एक्सईएन से बात हुई तो उन्होंने कहा कि मामला सज्ञान में है जल्द ही कार्रवाई की जायेगी।