दीपक सिंह ने लिखा कि, आपकी सरकार ने ये नियमावली बनाई है कि कोई भी व्यक्ति यदि संक्रामित व्यक्ति के संपर्क में जाता है तो उसे 14 दिन तक अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन रहना होगा। उन्होंने पत्र में आगे लिखा कि, यदि कोरोना से संक्रामित हुए मध्य प्रदेश के मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के संपर्क में शिवराज सिंह चौहान न आए होते तो शायद वो बच जाते। ठीक इसी प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री इसका अनुपालन करेंगे तो प्रदेश की जनता को बचाया जा सकेगा। वरना इस नियम की बात सरकार जनता से कैसे कह और अनुपालन करा पाएगी।