जानकारी के अनुसार पीड़ित जिला अध्यक्ष सलोन इन्स्पेक्टर रामाशीष उपाध्यय से इतना डर गया कि उसने कोतवाली पहुँच कर इंस्पेक्टर के सामने उसकी टेबल पर रंगदारी की रकम के पांच लाख रूपये सजा दिए। इसका वीडिओ वायरल हुआ तो पुलिस की कलई खुल गई। वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है की किस तरह से यूपी के थानों में अवैध वसूली खुले आम चरम पर है। थानों में बैठे जिम्मेदार केवल रकम गिनने में यकीन रखते हैं, रुपया कहाँ से आया इसकी जानकारी नहीं लेना चाहते।