संजय सिंह ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के बयान को लेकर भी मीडिया के सामने टिप्पणी की। पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर दो दिन पूर्व प्रियंका गांधी ने अमेठी में कहा था कि प्रदेश में अराजकता और भ्रष्टाचार क़ायम है। इस पर बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि 2019 में इस देश की जनता का जो फैसला हुआ, उस बहुमत के फैसले के आगे ये सारी चीजें नगण्य होती हैं। उसके कोई माने नहीं हैं।