24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भावुक हुईं स्मृति ईरानी, सुरेंद्र सिंह की अर्थी को दिया कंधा

स्मृति ईरानी ने मृतक पूर्व प्रधान व लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले सुरेंद्र सिंह की अर्थी को कंधा दिया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 26 May 2019, 4:52 PM IST

smriti irani

भावुक हुईं स्मृति ईरानी, सुरेंद्र सिंह की अर्थी को दिया कंधा

अमेठी. गौरीगंज थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव मे स्मृति ईरानी के करीबी व उनके चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाने वाले सुरेंद्र सिंह की सोते समय हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे का आरोप है कि यह कांग्रेस समर्थकों का काम है। मामले को संदिग्धों में हिरासत में लिया गया है। इस गंभीर मामले के वारदात की जानकारी मिलते ही स्मृति ईरानी मृतक के परिजनों से मुलाकात करने व उन्हें सांत्वना देने अमेठी पहुंची। उन्होंने मृतक की अर्थी को कंधा दिया। स्मृति के साथ मंत्री मोहसिन रजा भी मौजूद रहे। उन्होंने भी अर्थी को कंधा दिया।

कांग्रेस पर लगा हत्या का आरोप

सुरेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी के प्रचार में अहम जिम्मेदारी निभाई थी। मृतक के बेटे का कहना है कि स्मृति की जीत के बाद यहां विजय यात्रा निकाली जानी थी। उसका आरोप है कि उसके पिता की हत्या कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई है।

इस घटना के बाद से गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वारदात के बाद छापेमारी करते हुए पुलिस ने कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों के अनुसार, देर रात दो बाइक सवार बदमाश आए और उन्हें घर से बाहर बुलाया। सुरेंद्र जैसे ही बाहर आए बदमाशों ने उनके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। घायल अवस्था में सुरेंद्र सिंह को पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर किया। लखनऊ ले जाते समय बीच रास्ते में ही सुरेंद्र सिॆह ने दम तोड़ दिया।

सात लोगों को लिया हिरासत में

इस ममाले में डीजीपी ओपी सिंह का कहना है कि सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह केस अगले 12 घंटों में सॉल्व कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:केजीएमयू के डॉक्टर पर आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई ने दर्ज किया मुकदमा