4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे में ड्राइविंग करने से अनियंत्रित होकर पलटी बस, 27 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

बस अनियंत्रित हो कर पलट गई, जिसमे लगभग दो दर्जन यात्री घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 27 Feb 2021, 9:28 AM IST

नशे में ड्राइविंग करने से अनियंत्रित होकर पलटी बस, 27 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

नशे में ड्राइविंग करने से अनियंत्रित होकर पलटी बस, 27 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

अमेठी. जिले में डबल डेकर बस पलटने से दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा आजमगढ़ से दिल्ली के लिए जा रही डबल डेकर बस में हुआ। बस अनियंत्रित हो कर पलट गई, जिसमे लगभग दो दर्जन यात्री घायल हो गए। दरअसल, शुक्रवार देर रात आजमगढ़ से एक डबल डेकर यात्री बस आजमगढ़ से दिल्ली जा रही थी जिसमें लगभग 50 यात्री सवार थे। बस सवार यात्रियों का आरोप है कि रात में 11 बजे सुल्तानपुर पहुंचने पर बस के ड्राइवर ने ढाबे पर खाना खाया और शराब का सेवन किया। लोगों ने कहा कि नशे में होने के कारण ड्राइवर ने लापरवाही से बस चलाई जिस कारण अमेठी जनपद के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मिस्रोली गांव फ्लाई ओवर के पास देर रात्रि बस अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में पलट गई। आसपास के ग्रामीण पहुंचे और लगभग दो दर्जन यात्रियों को नजदीकी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल यात्रियों का इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि 27 यात्री घायल थे जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था जिसमे कुछ यात्रियों को हल्की चोटें थीं। इलाज होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। लगभग 5-7 यात्रियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

घटना पर क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना मनोज कुमार ने बताया कि देर रात की घटना है यह जिसमें एक यात्री डबल डेकर बस मिश्रौली गांव के पास पलट गई थी जिसमें यात्री घायल हुए थे सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया जिसके बाद 2 यात्रियों को लखनऊ रेफर किया गया वहीं अन्य यात्रियों में 16 यात्रियों को ईलाज के बाद उन्हें गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान कराया कुछ यात्री इलाज के उपरांत अन्य यात्री साधन से अपने गन्तव्य स्थान के लिए रवाना हो गए व अन्य कुछ यात्रियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।व सड़क पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

ये भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी के पूर्व सभासद के भाई की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने चुनावी रंजिश को बताया वजह

ये भी पढ़ें: फुफेरे भाई ने आठ साल तक किया यौन शोषण, बाद में दूसरी लड़की से तय कर ली शादी