14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेठी
सड़कों के गढ्ढों को मुद्दा बना कर कांग्रेस कर रही राजनीति
Play video

सड़कों के गढ्ढों को मुद्दा बना कर कांग्रेस कर रही राजनीति

भाजपा सरकार के नौकरशाह सरकार के मंसूबों पर पलीता लगा रहे हैं।

Google source verification

अमेठी. भाजपा सरकार के नौकरशाह सरकार के मंसूबों पर पलीता लगा रहे हैं। अमेठी जिले के एन एच 232 रायबरेली- सुल्तानपुर में बने गड्ढों को पाटने के लिए प्रदेश सरकार ने 15 जून तक का समय दिया था, लेकिन सरकार के फरमान पर भी प्रशासन नहीं जागा, जिसकी वजह से आज भी गढ्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। वहीं कांग्रेसियों ने इन्हीं गढ्ढो को मुद्दा बना कर गांधीगिरी शुरू कर दी है।

कांग्रेस के लोगों ने शुक्रवार को डीएम को पत्र भेजकर शनिवार को श्रमदान के जरिये गड्ढे पाटने का अल्टीमेटम दिया था, तो प्रशासन ने रातों रात अपनी गलती छिपाने के लिए गड्ढों में रोड़ी बजरी गिट्टी डालकर सड़क को चलने लायक बना दिया। शनिवार को श्रमदान करने पहुंचे सांसद प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे की अगुवाई में काम करने के लिए जैसे कांग्रसी एनएच पर पहुंचे, तो देखा कि गढ्ढों को रातों रात भरवा दिया गया है और उसी जगह से कांग्रेसियों ने शहर में रैली निकालकर काम का क्रेडिट लिया।