8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शपथ ग्रहण कार्यक्रम को छोड़कर चले गए नाराज सभासद, भाजपा मंत्री ने कहा बंद होंगी इनकी दुकानें

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने आए सभासदों का आरोप है कि उनके सम्मान की जगह उनका अपमान किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 12 Dec 2017, 5:54 PM IST

Amethi Sabhasad

Amethi Sabhasad

अमेठी. अमेठी में हाल ही में हुए नगरपालिका परिषद के चुनाव के बाद आज उस समय अफरातफरी मच गई जब शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी, कांग्रेस व निर्दलीय सभासद कार्यक्रम में आए तो जरूर, लेकिन कुछ ही देर में वे कार्यक्रम से निकल कर जाने लगे। वहीं शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने आए सभासदों का आरोप है कि वे कार्यक्रम में शामिल होने आए तो थे, लेकिन उनके सम्मान की जगह उनका अपमान किया गया। सभासदों का यह भी आरोप है कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सिर्फ भाजपा के सभासदों का ही सम्मान हुआ। इस कारण से वे कार्यक्रम को छोड़कर जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- सीएम योगी को लिखा खत और सभासद ने शपथ से ठीक पहले कर ली आत्महत्या, सपा में मचा हड़कंप

क्या है पूरा मामला-

मामला नगरपालिका से जुड़ा है, जहां जायस नगर पालिका के मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक पार्क जायस में आज बीजेपी के नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष महेश सोनकर के साथ 25 सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बीजेपी प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा की उपस्थित में होना था। बीजेपी प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा सड़क मार्ग से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। बीजेपी कार्यकताओं के स्वागत के बाद प्रभारी मंत्री सीधे मंच पर पहुंचे। मंच पर पहुंचने के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ।

शपथ ग्रहण करने के बाद कार्यक्रम छोड़ कर जाने वाले सभासदों का कहना था कि हमें कार्यक्रम में बुलाया तो गया, लेकिन हम लोगों के सम्मान की जगह तिरस्कार किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में सिर्फ भाजपा के सभासदों को ही तवज्जों दी गई।

क्या कहा प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने-

वही सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम छोड़ कर जाने पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा पार्टी का नारा ही "सबका साथ और सबका विकास" है। जो लोग आज उठ कर गए हैं उनको अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए। अब ऐसे लोगों की दुकानें बंद होंगी।