6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेठी
दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, थाने पहुंची महिला तो पुलिस ने किया ऐसा काम
Play video

दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, थाने पहुंची महिला तो पुलिस ने किया ऐसा काम

सरहंगो ने घर में घुसकर महिला को पीटा-की लूट, थाने पहुंची महिला तो पुलिस ने भगाया

Google source verification

अमेठी

image

Ruchi Sharma

Mar 04, 2018

अमेठी. सरकार महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर सख्त है, तो मातहत अपनी ढपली अपना राग अलाप रहे। ताजा मामला धंमौर थाना क्षेत्र के नरसिंह भानपुर गांव का मामला जहां कुछ सराहंगों ने घर में घुस कर महिला को मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता थाने पहुंची तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया।

घर में घुसकर दिया घटना को अंजाम

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात गुड़िया यादव पत्नी सुभाष यादव एवं सुदामा देवी पत्नी उदयराज यादव घर पर काम कर रही थीं। आरोप है कि उसी समय गांव के ओमप्रकाश यादव, कप्तान यादव और डीएम यादव शराब के नशे में धुत होकर उसके घर में घुस आये और जबरदस्ती करने लगे।

लूटी चेन और पैसे

विरोध करने पर शराबी सरहंगों ने महिलाओं के साथ मारपीट भी किया, जिसमें महिला को काफी चोटें आई। इस दौरान आरोपियों ने सुदामा देवी के गले में पड़ी सोने की चेन और घर में रखे 50 हजार रुपए लूट लिये। महिला ने बताया कि ये रुपए उसने भाई का ऑपरेशन कराने के लिये रखा था।

एसओ ने कहा अपशब्द

घटना के बाद घायल महिलाएं कुछ संभ्रांत लोगों के साथ धम्मौर थाने पहुंची। वहां उन्होंंने अपने साथ हुई घटना से पुलिस को अवगत कराया। मौजूद दरोगा ने कहा कि मुकदमा तो एसओ साहब के आने के बाद ही दर्ज होगा। कुछ समय के बाद एसओ महोदय आये भी तो उन्होंंने महिलाओं को अपशब्द कहते हुए मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया। सवाल ये है कि योगी राज में क्या इसी तरह महिलाओं को सुरक्षा दी जा रही है? या फिर पुलिस किसी बड़ी वारदात के अंजाम पाने का इंतेज़ार कर रही है।