अयोध्या प्रसाद यादव का पहले से मकान भी बना है। उसके बाद भी उसकी पत्नी को आवास आवंटित कर विभाग ने व्यवस्था को ही तार-तार कर दिया है। इतना ही नहीं फूलमती के बगल में ही सुराजी पत्नी राम समुझ यादव का आवास भी निर्माणाधीन है। सुराजी की मानें, तो वह भी प्रथम किस्त 40 हजार आहरित कर ग्राम प्रधान को दे चुकी हैं। इस आवास के निर्माण के लिए लायी गयी पीली ईंटें आवास निर्माण का सच उगल रही हैं। आवास निर्माण में निर्धारित मानकों की यहा खुलेआम धज्जिया उड़ाई जा रही हैं। निर्माण में प्रयोग के लिए लायी गयी पीली ईंट विकास विभाग के निर्माण की गुणवत्ता की पोल खोल रही हैं।