अमेठी. जहां जनपद मे शिकायत निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान है। इस पर जिले के संग्रामपुर के गांव नेवादा कनू मे मंगलवार को जमीनी विवाद मे गोलियां तड़तड़ाई खून के छीटे शिकायत निस्तारण के पोर्टल पर भी बूदे जा गिरी गांव से अस्पताल तक जमीनी रंजिश में दो पक्षों में भिंडत की खबर देर शाम दौड़ने लगी। नेवादा कनू थाना संग्रामपुर मे मीना सिह पत्नी अजेन्द्र पाल सिंह को गोलियां लगी। इनके साथ ड्राइवर पठान ऊर्फ सूरज यादव को भी गोली लगी। मामला जमीनी रजिश परिजन बता रहे है। उनकी मानें तो अनरूद्ध सिंह, राज कुमार सिंह से जमीनी रजिश चली आ रही है। शिकायत निस्तारण में प्रशासन हीलाहवाली गोली चलने के बाद स्वत: उजागर हो चली। गोली कांड मे घायल नेवादा कनू की मीना सिंह को सी एच सी मे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज लखनऊ चिकित्सको ने रिफर कर दिया। जबकि मीना सिंह के ड्राइवर पठान ऊर्फ सूरज यादव उम्र 35 को सी एच सी के चिकित्सकाधिकारी मृतक घोषित कर दिया।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये लगाई गई पुलिस टीम
इस प्रकरण में एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि पुरानी रंजिश का मामला है, जिसमें पुलिस ने पूर्व में 151 में कारवाई भी की है। घायल महिला को ट्रामा सेंटर भेजा गया है, और अन्य घायलों का अमेठी में इलाज चल रहा है। उन्होंंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये टीम लगाई गई है।