24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल-स्मृति को यह निर्दलीय प्रत्याशी देगा टक्कर, कहा दोनों को मैदान छोड़ देना चाहिए

- अमेठी से निर्दलीय प्रत्याशी ने ठोकी ताल - कहा गरीबों और किसानों के लिए लड़नी है लड़ाई - राहुल-स्मृति को छोड़ देना चाहिए मैदान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 16 Apr 2019, 6:12 PM IST

babu lal lodhi

राहुल-स्मृति को यह निर्दलीय प्रत्याशी देगा टक्कर, कहा दोनों को मैदान छोड़ देना चाहिए

अमेठी. गांधी-नेहरू परिवार के गढ़ अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लाल बाबू लोधी नाम के दिव्यांग टक्कर देंगे। सैकड़ों समर्थकों के साथ बग्घी से नामांकन करने पहुंचे लाल बालू लोधी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप मे पर्चा भरा है। उन्हें राष्ट्रीय दिव्यांग महासभा ने अपना समर्थन दिया है।

गरीबों व किसानों की लड़ई लड़नी है

गौरीगंज विधानसभा के बरौलिया गांव के दिव्यांग लाल बाबू लोधी ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि वे गरीबों व किसानों के लिए लड़ना चाहते हैं। समाज में उन्हें बराबर का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान गेहूं-धान पैदा करता है। उसे अपना रेट तय करने का अधिकार है। लेकिन रेट सरकार द्वारा तय किया जाता है। गरीब, वृध्दा, विधवा, किसान, ग़रीब मजदूर और दिव्यांग इन सबको महीने मे पांच हजार रुपये पेंशन मिलनी चाहिए। तब इनका कल्याण होगा।

स्मृति और राहुल को छोड़ देना चाहिए मैदान

लाल बाबू लोधी ने कहा कि राहुल गांधी और स्मृति ईरानी दोनों गरीबों पर दयावान हैं। लेकिन इनके मैदान छोड़ देना चाहिए। बता दें कि लाल बाबू लोधी पूर्व मे गांव के लोगों को प्रधान द्वारा परेशान करने के बाद वो धरने पर बैठे थे। इस वजह से वे चर्चा में आए थे।

बड़ी खबरें

View All

अमेठी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग