10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साल भर प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने किया रेप, चिकित्सीय जांच में गर्भवती होने की पता चली बात

उत्तर प्रदेश के अमेठी में मोहनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक पर बलात्कार का आरोप लगा है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 18 May 2021, 5:10 PM IST

साल भर प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने किया रेप, चिकित्सीय जांच में गर्भवती होने की पता चली बात

साल भर प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने किया रेप, चिकित्सीय जांच में गर्भवती होने की पता चली बात

अमेठी. उत्तर प्रदेश के अमेठी में मोहनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक पर बलात्कार (Molestation) का आरोप लगा है। परिवार वालों को भी इसकी भनक तब लगी जब किशोरी के पेट में दर्द हुआ। अस्पताल ले जाने पर जांच हुई तो पता चला कि किशोरी सात माह के गर्भ से है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मोहनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी गांव के ही रज्जन की वासनाओं का शिकार हो गई। पीड़ित किशोरी के भाई के अनुसार, रज्जन साल भर तक बहला फुसला कर बलात्कार करता रहा। अब जब बहन की तबियत बिगड़ी तो उसे लेकर वो सभी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई लेकर आए। चिकित्सकों ने यहां जांच कर जब परिवार वालों को ये बताया कि किशोरी सात माह के गर्भ से है तो परिवार वालों के पैर तले जमीन खिसक गई। इसके बाद किशोरी कस्बे के ही एक मेडिकल स्टोर पर गई और गर्भ को गिराने के लिए उसने दवा लेकर खाया जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। चिकित्सकों के अनुसार दवा के उपयोग से गर्भ के पेट में ही नष्ट होने की संभावना बढ़ गई है। इस मामले में रज्जन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश के लिए दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें: अंतयेष्टि के लिए मिलेंगे पांच हजार रुपये, डीएम ने दिए निर्देश

ये भी पढ़ें:तनाव में आकर अकाउंटेंट ने काटी हाथ की नस और गला, दो बार थे कोविड पॉजिटिव, ऑफिस में ज्वाइनिंग का था दबाव