24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुबह शौच के लिए निकला युवक रात तक नहीं लौटा घर, ढूंढने पर मिली लाश

सुबह शौच के लिए निकला युवक रात तक नहीं लौटा घर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 11 Jun 2019, 6:19 PM IST

suicide

सुबह शौच के लिए निकला युवक रात तक नहीं लौटा घर, ढूंढने पर मिली लाश

अमेठी . जनपद में एक अविवाहित युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शौच के लिए निकले युवक की लाश पेड़ पर लटकी मिलने से परिवार वालों में आक्रोश है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मौत किन कारणों से हुई इसका पता परिवार वालों को नहीं है लेकिन पुलिस का कहना है कि ये आत्महत्या का केस है।

शौच के बाद नहीं लौटा घर

बाजार शुकुल थाना अंतर्गत भटमऊ के भिटवा बाग मीरा गांव निवासी जगन्नाथ सुबह घर से शौच के निकले थे। लेकिन देर रात होने के बाद भी वह वापस नहीं लौटा। चिंता में परिवार वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया, तो उनकी मौत की खबर मिली। मृतक जगन्नाथ के भाई रघुनाथ ने बताया कि उसका भाई अविवाहित था। वह घर से शौच के लिए निकला था। कुछ देर के बाद उसके शव की पेड़ से लटके होने की सूचना मिली।

पुलिस ने बताया आत्महत्या

रघुनाथ ने बताया कि पुलिस को गटना की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एडिशनएल एसपी दयाराम सरोज ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। पुलिस इसे आत्महत्या ही मान रही है। एएसपी का कहना है कि फांसी क्यों लगाया पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें:तेज रफ्तार बाइक की आपस में भिड़ंत, लगी आग, हुई मौत

बड़ी खबरें

View All

अमेठी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग