24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलती ट्रेन में चाकू की नोक पर महिला के साथ हुआ ऐसा, रेलवे पुलिस में मचा हड़कंप

सियालदह से दिल्ली के आनंद विहार जा रही सियालदह-आनंद विहार सुपरफास्ट में महिलाओं समेत कई यात्रियों के साथ जो हुआ उसे शायद वो भूल नहीं पाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 19 May 2019, 3:49 PM IST

Train

Train

सियालदह-आनंद विहार सुपरफास्ट में चाकू की नोंक पर पैसेंजर्स से लूट, केस दर्ज

अमेठी. सियालदह-आनंद विहार सुपरफास्ट में आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने चाकू की नोंक पर पैसेंजर्स से लूट की घटना को अंजाम दिया। यह लोग दिल्ली व गाजियाबाद जा रहे थे, तभी बीच में कुछ लुटेरों ने ट्रेन के स्लीपर कोच में घुसकर तीन महिलाओं व एक पुरुष से चाकू की नोंक पर जेवरात व अन्य कीमती सामान को लूटा और अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में चेन पुलिंग कर फरार हो गए।

घटना तब हुई जब ट्रेन सुलतानपुर और मुसाफिरखाना स्टेशन के बीच चल रही थी। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे मुसाफिरखाना और अढ़नपुर रेलवे स्टेशन के बीच पड़ने वाले ईंट भट्ठे के पास चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतरकर फरार हो गए। पीड़ित यात्री अलग-अलग स्थानों से दिल्ली और गाजियाबाद जा रहे थे।

पुलिस को दी गई सूचना-

घटना के बाद 100 नंबर पर कॉल कर यात्रियों ने रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी। एसपी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद बरेली जीआरपी में रिटायर्ड फौजी-ए-बालकृष्णन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसे जांच के लिए सुल्तानपुर जीआरपी के पास भेजा जा रहा है। खुद एसपी रेलवे सौमित्र यादव ने शनिवार दोपहर जीआरपी सुलतानपुर और स्थानीय पुलिस के साथ मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के उक्त स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की जहां लुटेरों के ट्रेन से उतरकर भाग निकलने की सूचना मिली थी। इस स्थल पर एक खाली बैग पड़ा हुआ बरामद किया गया। एसपी ने बंधुआकला के उस स्थल पर भी पहुंचकर जांच पड़ताल की जहां ट्रेन कुछ क्षणों के लिए रुकी थी। एसपी ने बताया कि मामले की जांच में रेलवे पुलिस जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

अमेठी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग