
शौचालय बनाने की योजना में उजागर हो रहे घोटाले
अमेठी. सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर मे शौचालय बनाने कि योजना में दिन पर दिन घोटाले उजागर हो रहे हैं। इस बात का उदाहरण जनपद अमेठी के सोलन तहसील में देखने को मिला जहां 100 शौचालय बनाने का ठेका ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी ने दो ठेकेदारों को दिया लेकिन ग्रामीणों को एक भी शौचायल नहीं बना मिला।
आधा अधूरा पड़ा काम
ठेकेदारों को दिए गए 100 शौचालय निर्माण का पैसा लाभार्थियों के खाते में जाने के बजाय ठेकेदारों को ठेका दे दिया गया। इसके बाद भी ठेकेदारों ने किसी लाभार्थी के दरवाजे पर कहीं ईंटे तो कहीं बालू गिरा कर छोड़ दिया। लेकिन महीनों गुजरने के बाद भी शौचालय नहीं बने। ग्रामीणों की शिकायत पर मामले की जांच की गई। लेकिन उच्चाधिकारियों ने मामले की फाइल दबा दी और दोषियों पर कोई कार्यवाही नही हुई। मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार ने मामले में तुरंत जांच कराने की बात कहीव दोषियों पर कार्यवाही का आश्वासन भी दिया।
Updated on:
11 Jan 2019 03:17 pm
Published on:
09 Jan 2019 06:55 pm
बड़ी खबरें
View Allअमेठी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
