
स्मृति ईरानी ने जिस मेडिकल कॉलेज का रखा प्रस्ताव, उसकी पैमाइश करने गए लेखपाल की हुई पिटाई
अमेठी. ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए शासन ने पिछले दिनों 250 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज निर्माण का निर्णय लिया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) की पहल पर अमेठी के रोहसी बुजुर्ग में मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव पास हुआ। जिस जमीन पर मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव पास हुआ, वहां की पैमाइश करने गए लेखपाल पर कुल लोगों ने हमला कर दिया।
घर लौटते वक्त हुआ हादसा
अमेठी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए शासन के निर्देश पर वहां मेडिकल कॉलेज की स्थापना किए जाने का फैसला किया गया, जिसके लिए जमीन चिन्हित की गई। उसी जमीन की पैमाइश करने गए लेखपालों की टीम रोसी बुजुर्ग मेडिकल कॉलेज गई थी। पैमाइश के बाद लौट रहे लेखपाल हनुमान प्रसाद त्रिपाठी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
लेखपाल हनुमान ने बताया कि वे मेडिकल कॉलेज की जमीन नापकर घर लौट रहे थे। पीछे से कुछ लोगों ने उन्हें रोककर उनके साथ मारपीट की, उनका मोबाइल छीना और पैसे भी छीन ले गए। इस घटना में शामिल तीन अज्ञात के खिलाफ लेखपाल ने तहरीर दर्ज कराई है। बता दें कि जमीन चिन्हित को लेकर प्रशासन व ग्रामीणों के बीच रार हो गई थी। गांव के एक पक्ष की मांग है कि मेडिकल कॉलेज किसी दूसरे स्थान पर बनवाया जाए। वहीं दूसरे पक्ष की मांग है कि शपथ पत्र देकर यहीं कॉलेज की स्थापना की जाए।
Published on:
01 Jul 2019 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allअमेठी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
