सूबे कि योगी सरकार प्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पटाखों पर पूर्णतया पाबंदी लगा रही है। आम जनता भी पटाखों का इस्तेमाल नहीं कर रही, लेकिन सूबे कि योगी सरकार कि खाकी वर्दीधारी प्रकाश पर्व दीपावली के त्योहार पर पटाखों से रंगीन करने के लिए छोटे मोटे अधिकारी नहीं बल्कि स्वयं जिले के कप्तान को ही मोहरा बनाकर धड़ल्ले से मुख्यालय पर लगी पटाखों की दुकानों से पटाखों की वसूली कर रही है। वही पुलिस के ये कारनामे जिला मुख्यालय के साथ आस-पास के इलाकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।