4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रमोद तिवारी ने कहा- गांधी परिवार की आत्मा है अमेठी

दीपक सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अमेठी आज से नहीं बल्कि कई सालों से गांधी परिवार और कांग्रेस के रूप में जानी जाती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 19 Nov 2017, 2:57 PM IST

Pramod Tiwari

Pramod Tiwari

अमेठी. कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी गीता सरोज के पक्ष में कांग्रेस राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी कि एक जनसभा गौरीगंज मुख्यालय के रणन्जय इन्टर कालेज खेल मैदान में सम्पन्न हुई सभा संबोधन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी के नेताओं पर करारा हमला बोला। एक के बाद एक नेताओं ने भाजपा नेताओं पर आरोप की झड़ी लगा दी। सर्वप्रथम कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अमेठी आज से नहीं बल्कि कई सालों से गांधी परिवार और कांग्रेस के रूप में जानी जाती है। उन्होंने भाजपा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर चुटकी लेते हुए कहा कि फिल्मों में काम करने वाले लोग अमेठी के लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। शायद उन्हें नहीं पता कि यहाँ झूठे वादों पर नहीं बल्कि जनता विकास पर मतदान करती है और विकास पुरूष के रूप में अमेठी सांसद राहुल गांधी अमेठी की जनता की सेवा कर रहे हैं। वही काग्रेस जिला अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्र ने कांग्रेस की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और गांधी परिवार ने बहुत कुछ दिया। अब समय है कि अमेठी की जनता किसी के बहकावे में ना आकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करे।

वहीं राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर अमेठी शरीर है तो गॉधी परिवार उसकी आत्मा है। यह रिश्ता आजीवन चलता रहे, इस मिशन को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस समर्थित चेयरमैन प्रत्याशी गीता सरोज को जिताने के लिए राहुल गॉधी का संन्देश लेकर आया हूं। वही प्रधानमंत्री मोदी पर और प्रदेश सरकार पर तंस कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने जन धन खाते के नाम पर प्रत्येक खाते में 15-15 लाख रूपये जमा करवाने का वादा किया था। किसी के बैंक खाते में 15-15 लाख रूपये आये क्या? उन्होंने कहा जनता सब जानती है ।जनता को भाजपा के छल कपट से बचने की जरूरत है और कांग्रेस प्रत्याशी को जीता कर नगर पलिका गौरीगंज में पार्टी का परचम लहराने की जरूरत है। वही केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी पर आक्रमक हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की दीदी स्मृति इरानी अगर अमेठी के लोगों को अपना मानती है तो कई फैक्ट्री और कारखाने क्यों बंद करवा दिया? इससे अमेठी के युवाओं को रोजगार मिलता उन्हें बाहर ना जाना पड़ता।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति अमेठी के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। जनता उनके बहकावे में ना आये। उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी के लिए अमेठी महत्वपूर्ण है, तो जनता यह ना समझे कि भाजपा उन्हें अपना मानती है। उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार अमेठी कि जनता का अपमान कर रही है। इससे जनता को सावधान रहना है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

वही चेयर मैन प्रत्यासी गौरीगंज गीता सरोज ने विकास करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि जैसे जिला पंचायत सुल्तानपुर अध्यक्ष ने पद पर रह कर जनता की सेवा की है, उसी तरह विकास करने का वादा करती हूं। जनता के विकास करने का संकल्प दोहराया।