1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल अमेठी तो दादी की पारम्परिक सीट से प्रियंका लड़ेगी इलेक्शन, बनेंगी पार्टी महासचिव

कांग्रेस पार्टी के नेशनल प्रेसीडेंट राहुल गांधी अमेठी से ही इलेक्शन लड़ेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 21 Dec 2017, 1:34 PM IST

lucknow

अमेठी. कांग्रेसियों ख़ासकर अमेठी के लोगों के लिये ख़बर शुभ है। वो ये के कांग्रेस पार्टी के नेशनल प्रेसीडेंट राहुल गांधी अमेठी से ही इलेक्शन लड़ेंगे। कांग्रेस एमएलसी ने दावा किया है के इस बार राहुल गांधी 5 लाख वोटों से जीतेंगें। वहीं दशक भर से कांग्रेस की स्टार कैम्पेनर प्रियंका गांधी को पार्टी में लाये जानें की कांग्रेसियों की दिली मुराद पूरी हो सकती है। एक्सपर्ट की मानें तो प्रियंका गांधी कांग्रेस की महासचिव हो सकती हैं और रायबरेली से दादी इंदिरा गांधी की पारम्परिक सीट से इलेक्शन भी लड़ सकती हैं।

9 बार गांधी परिवार के हाथ रही अमेठी सीट

बता दें के अमेठी गांधी परिवार का गढ़ है एवं राहुल गांधी की लोकसभा सीट ह और वो तीन बार से यहां से सांसद हैं। अमेठी 1967 में लोकसभा सीट बनी, तब से यहां हुए 15 आम चुनाव और उप चुनाव में 13 बार कांग्रेस जीती है और 9 बार गांधी खानदान के लोग। लेकिन 2009 में 370000 के मार्जिन से जीतने वाले राहुल 2014 में स्‍मृति ईरानी से करीब 1 लाख के मार्जिन से जीते।

अमेठी से 5 लाख से जीतेंगे राहुल
बावजूद इसके राहुल के बेहद करीबी एवं कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने दावा किया है के राहुल गांधी 2019 में अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे ये 100% सच है। उन्होंने ये भी दावा किया है के 2019 में राहुल गांधी 5 लाख वोटों से चुनाव जीतेंगे। इसलिए के अमेठी उनका परिवार है, भगोड़े आते-जाते रहते हैं अपनी बाज़ार ठीक करने के लिये। इससे पहले भी बहुत सारे लोग आते-जाते रहे।


प्रियंका ने कहा था ये

उधर राहुल गांधी के पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद प्रियंका गांधी ने भले ही कहा है के '2019 में रायबरेली से मेरे लड़ने का कोई सवाल नहीं है, मेरी मां वहां से लड़ेंगी''। इसके बाद भी यहां अमेठी में एक्सपर्ट ने बड़े दावे किये हैं। वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता विवेक विक्रम सिंह ने कहा के प्रियंका गांधी दादी की पारम्परिक सीट से चुनाव लड़ेगी ये 120% फैक्ट है, साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाये जानें की भी बात कही है।

प्रियंका में है इंदिरा गांधी अक्स
वरिष्ठ पत्रकार ने कहा के राहुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रियंका की डगर साफ हो गई है, अब तक ओहापोह की स्थित थी के अगर प्रियंका को ले आया गया तो राहुल के कैरियर पर संकट आ सकता है। इसीलिए प्रियंका को किनारे रखा गया था। अब ये तय है के दादी इंद्रिरा गांधी की पारम्परिक सीट से प्रियंका चुनाव लड़ेगी। क्योंकि पूरी कांग्रेस और देश प्रियंका में ही इंदिरा का अक्स देखती है। उन्होंने कहा के अगर पहले ही प्रियंका को ले आया जाता तो कांग्रेस आज यहां न होती।