
Priyanka
अमेठी. अमेठी दौरे पर आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने चुनाव लड़ने पर बड़ा बयान दिया है। लोकसभा चुनाव लड़े जाने के सवाल पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा अगर उनकी पार्टी कहेगी, तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, उन्होंने आगे यह भी कहा कि मैंने अभी तक इस मसले पर कुछ तय नहीं किया है, लेकिन पार्टी चाहेगी तो वो जरूर चुनाव लड़ेंगी। मेरी इच्छा है कि मैं पार्टी के लिए काम करूं।
न्याय स्कीम पर प्रियंका का भाजपा को जवाब-
कांग्रेस की न्याय स्कीम पर बीजेपी के हमले का जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस ने कहा था कि किसानों के कर्ज़ माफ होंगे। और कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, राजस्थान में ऐसा किया भी, तो कांग्रेस ब्लफ (छल) नहीं करती है। कांग्रेस जो कहती है वो करती है, जो ब्लफ करते हैं वही ये आरोप लगा रहे हैं। वहीं कांग्रेस महासचिव ने सीएम योगी के उस बयान का भी करारा जवाब दिया जिसमें उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका के चुनाव के वक्त ही मंदिरों की याद आने की बात कही थी। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उन्हें कैसे पता कि मैं कहां जाती हूं और कब? उन्हें कैसे पता चला कि मैं चुनाव न होने पर मंदिर नहीं जाती?
राहुल के पीएम बनने को लेकर प्रियंका ने यह कहा-
उन्होंने ये भी कहा कि आप खुद जानते हैं के कितने मुद्दों का राजनीतिकरण हो रहा जो की नही होना चाहिए। मेरे हिसाब से इस चुनाव में जो असली मुद्दे हैं उस पर चर्चा होना चाहिए। वहीं भाई राहुल को लेकर उन्होंने कहा कि मैने राहुल गांधी को पीएम बनाने की बात नहीं कही। मैं ऐसे लफ्ज़ कभी नहीं कह सकती। सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि मैंने सिर्फ यह कहा कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। आप ठीक ढ़ंग से प्रचार करें। आप घर-घर में जाकर असलियत बताएं। यह चुनाव इस देश को बचाने का चुनाव है। इसमें राहुल जी की जीत नहीं इसमें देश की जीत होगी।
Updated on:
27 Mar 2019 10:00 pm
Published on:
27 Mar 2019 08:12 pm
बड़ी खबरें
View Allअमेठी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
