4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विरासत सहेजने बहन प्रियंका के साथ अमेठी की पदयात्रा करेंगे राहुल गांधी, ‘प्रतिज्ञा पदयात्रा’ में लेगें हिस्सा

शनिवार 18 दिसंबर को कांग्रेस के पूर्व विधायक व अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी अपनी बहन व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के साथ एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आ रहे हैं। वह करीब तीन साल बाद अमेठी आ रहे हैं। यहां वह भाजपा को हटाने के लिए 'प्रतिज्ञा पदयात्रा' में शामिल होंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 17 Dec 2021, 3:15 PM IST

Rahul and Priyanka Gandhi Visit to Amethi Joining Pratigya Padyatra

Rahul and Priyanka Gandhi Visit to Amethi Joining Pratigya Padyatra

अमेठी. शनिवार 18 दिसंबर को कांग्रेस के पूर्व विधायक व अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी अपनी बहन व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के साथ एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आ रहे हैं। वह करीब तीन साल बाद अमेठी आ रहे हैं। यहां वह भाजपा को हटाने के लिए 'प्रतिज्ञा पदयात्रा' में शामिल होंगे। राहुल और प्रियंका का अमेठी दौरा जिले के कांग्रेसियों के लिए संजीवनी साबित हो सकता है। राहुल और प्रियंका के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तैयारी में जुट गए हैं।

इस तरह होगा कार्यक्रम

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जगदीशपुर से हारीमऊ गांव तक छह किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। 18 दिसंबर की सुबह वह अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से अमेठी जाएंगे। वे यहां आरक्षित विधानसभा सीट जगदीशपुर के रामलीला मैदान से हारीमऊ गांव तक मोदी सरकार की नीतियों के विरोध में आयोजित करीब छह किलोमीटर की पदयात्रा में हिस्सा लेंगे। पदयात्रा के समापन स्थल हारीमऊ में वे एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

15 सालों तक अमेठी सांसद रहे राहुल गांधी

राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में हारने के बाद दूसरी बार अमेठी आ रहे हैं। वह यहां 15 सालों तक सांसद रहे हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी के दो 'बाहुबली' भाई विधानसभा चुनाव 2022 में आजमाएंगे किस्मत, बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी

ये भी पढ़ें: महिलाओं के मन की बात उत्तरप्रदेश में केंद्र व राज्य सरकार की महिलाओं से जुडी योजनाओं का क्या हाल है? क्या इनसे किसी तरह का सामाजिक बदलाव आया है? इस चुनावी माहौल में क्या है उत्तरप्रदेश की महिलाओं/बेटियों के मन में... कुछ सवालों के जवाब के जरिए पत्रिका को भेजें अपनी राय :