अमेठी. एक तरफ जहाँ काँग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म और जाति पर राजनीति नहीं करने की बात कह रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उन्हीं के संसदीय क्षेत्र अमेठी में एक पोस्टर ऐसा वायरल हो रहा है जिससे काँग्रेस पार्टी के नेताओं की मंशा साफ हो जाती है। धर्म और जाति की इस क्लास में अब तक वोटर्स की गिनती होती थी, लेकिन हाल के समय से इसमें बड़े सफेदपोश की जमात भी शामिल हो गई है। फ़िलवक्त गुजरात असेम्बली इलेक्शन में कांग्रेस प्रेसीडेंट राहुल के मंदिर में इंट्री को लेकर छिड़ी पाल्टिक्स की बात जनेऊ तक पहुंचीं थी, जिस पर खुद राहुल ने अपने शिवभक्त होने की सफाई दी थी। पर आज सोशल मीडिया पर राहुल के पक्ष में वायरल हुए एक पोस्टर ने राजनीति में तड़का लगा दिया है।