
अमेठी पहुंचे राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर दिया ये बयान, भाषण के बाद मचा हड़कम्प
अमेठी. अपने दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुबह जनता दरबार लगाया। उसके बाद उन्होंने गौरीगंज के कौहार में बने सैनिक विद्यालय का निराक्षण किया। उसके बाद कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओ के घर भी पहुंचे और अमेठी के लोगों को खुश करने कि पूरी कवायत राहुल गाधी की तरफ से की गई है। चुनाव को नजदीक देखते हुये राहुल गांधी द्वारा जनता के बीच में अपनी पैठ बनाने की पूरी कोशिश की गई है। जैसे जैसे 2019 का चुनाव नजदीक आ रहा है राहुल गांधी को अपना किला बचाने की पूरी तरह से कोशिश कर रहे हैं और जनता को सब्जबाग भी दिखाना शुरू कर दिया गया है।
अमेठी के ताला में किसानों से सीधे संवाद करते हुए राहुल ने कहा मोदी जी को हिंदुस्तान के किसान पर भरोसा नहीं। वो अपने 10-15 आफिसर पर भरोसा करते हैं। मोदी जी की सोंच है अगर हिंदुस्तान का किसान चावल नहीं उगा सकता तो बाहर से खरीदेगें। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये राहुल गांधी ने किसानों पर अपना प्रभाव जमाने के लिये खूब सब्जबाग दिखाया गया है। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये कहा कि अगर हमारी सरकार आई तो हम वन जी एस टी वन टैक्स लागू करेंगे और अमेठी में इससे भी बड़ा फ्रूट पार्क लायेंगे। जिससे किसानों को बहुत बड़ा फायदा होगा। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा की अगर बड़े बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है तो किसानों को क्यों नहीं फायदा दिया जा रहा है। अगर हमारी सरकार बनती है तो किसानों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।
अमेठी के ताला में जिन किसानों को राहुल गांधी ने सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया की किसानों की समस्या को विधान सभा में मुद्दा बनाने का भी वादा किया है। वहीं पर किसान गोष्ठी में शामिल किसानों की मानें तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कहा है जब हमारी सरकार बनेगी तो हम किसानों के लिये अमेठी फिर से मेगा फ्रूट पार्क खोलेंगे उससे उनकी फसल के अच्छे दाम भी मिलेंगे। वहीं पर किसानों ने राहुल गांधी से अपनी बात रखते हुये कहा कि सिंचाई का बिल माफी किया जाये और कीटनाशक दवायें सस्ती हों और कृषि सम्बन्धी सामानों का टैक्स खत्म किया जाये जब किसानों को कुछ फायदा मिलेगा। इन सब बातों पर राहुल गांधी ने किसानों को अाश्वशन दिया कि हमारी सरकार बनेगी तो किसानों की समस्या प्राथमिकता से देखा जायेगा।
Updated on:
07 Jul 2018 11:06 am
Published on:
07 Jul 2018 10:42 am
बड़ी खबरें
View Allअमेठी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
