
Smriti irani
अमेठी. लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों पर अमेठी की एक महिला ने इलाज के दौरान लूट के साथ रेप (Rape) का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकयत अमेठी (Amethi) दौरे पर आईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। स्मृति ने पीड़ित का मेडिकल कराकर जांच के आदेश दिए हैं।
यह है मामला-
गौरीगंज थाना क्षेत्र के सैदापुर की रहने वाली महिला ने स्मृति इरानी से मिलकर लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों पर गम्भीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला के परिजन ने स्मृति इरानी को बताया कि उन्होंने अपनी बहन को लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए चार दिन पहले भर्ती कराया था। दो तीन बाद से वहाँ के कुछ कर्मचारियों ने हमारी बहन के साथ रेप किया है। बारी बारी जेवरात निकाल छीन लिए। सिगरेट से शरीर को जलाया और टार्चर किया। उस कर्मचारी के साथ एक महिला कर्मी भी शामिल थी। उसके बाद हम लोगों को अस्पताल द्वारा बताया गया कि इनकी हालत ठीक नहीं है। इन्हें यहां से ले जाइए। परिजनों ने बताया कि जब से हमारी बहन अस्पताल में भर्ती है, तब से हम लोगों को उससे मिलने नहीं दिया गया। हम लोगों को मामले की जानकारी तब हुई जब मरीज को लेकर हम लोग घर आ रहे थे। मेरी बहन ने रास्ते में आप बीती बताई।
असलियत क्या है यह तो जांच के बाद पता चलेगा। पीड़ित महिला की बहन की शिकायत पर स्मृति इरानी ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को महिला के आरोपों की जाँच करने का आदेश दिया है।
Published on:
12 Jun 2021 06:08 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
