25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2019 चुनावः स्मृति ने भेजी साड़ियां, तो राहुल ने भेजे विदेशी केले के पौधे, किसानों का आया यह जवाब

2019 चुनाव से पहले अमेठी में राहुल गांधी बनाम समृति इरानी का मुकाबला दिलचस्प हो चला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 18 Nov 2018, 3:43 PM IST

Smriti Rahul

Smriti Rahul

अमेठी. 2019 चुनाव से पहले अमेठी में राहुल गांधी बनाम समृति इरानी का मुकाबला दिलचस्प हो चला है। लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही जहां केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी यहां के किसानों व महिलाओं को साड़ियां व फलदार पौधे देकर अपनी सियासी पिच तैयार करने में लगी हैं, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इजरायली प्रजाति के केले के पौधे बंटवाकर अपनी सीट बचाने की कोशिश में लग गए हैं।

ये भी पढ़ें- UP टीईटी 2018 परीक्षा के दौरान यहां यह आपत्तिजनक चीज लेकर कक्षा में पहुंचे अभ्यर्थी, यूपी पुलिस के उड़े होश, बताने के बावजूद किया गया यह गलत काम

कोई भी पार्टी 2019 चुनाव में जीत के कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है और अमेठी में भी चुनावी हलचल तेज हो गई है। इसके मद्देनजर बीती दीपावली पर स्मृति ईरानी ने 10 हजार साड़ियां बंटवाई थी। चुनाव में हार के बाद भी वह अमेठी में लगातार सक्रिय हैं। वह 19 नवंबर को अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर भी पहुंच रही है। कांग्रेस के लिए यह चिंता का विषय बनता जा रहा है। इसी को देखते हुए राहुल गांधी ने अपने दौरे के बाद अमेठी के किसानों के लिए लगभग 40 हजार इजरायली प्रजाति के केले के पौधे भेजे हैं। हाल ही में अमेठी दौरे पर आए राहुल गांधी का पूरा ध्यान अब किसानों पर है और उन्होंने दर्जनों गांवों में जाकर किसानों से मुलाकात की और खेती में आ रही दिक्कतों के बारे पूछताछ की। बातचीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने अमेठी के किसानों को जागरूक करने और उनकी आय को दोगुना करने के लिए इजरायली प्रजाति के 50 हजार केले के पौधे भेजे।

ये भी पढ़ें- भाजपा महिला विधायक का शर्मनाक चेहरा आया सामने, इंस्पेक्टर को धमकी देते हुए कहा तुम्हें जूते से मारूँगी, ऑडियो वायरल

विशेष तकनीक से तैयार होते हैं यह केले-

यह पौधे विशेष तकनीक से तैयार किए जाते हैं और इसे इजराइली ग्रैंड नैन G-9 के नाम से जाना जाता है। इन पौधों को बांटने की जिम्मेदारी किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला को सौंपी गई है। इसके लिए हर ब्लॉक में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है जिसके जरिए किसानों में पौधे वितरण कर उन्हें इसके बारे में जानकारी दी जा रही है।कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि राहुल गांधी को हमेशा अमेठी के किसानों की चिंता रहती है। उन्होंने ने अमेठी लोकसभा के 40 हजार किसानों के लिए इजराइली प्रजाति के केले के पौधे भेजे है जिसे इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि से सोनिया गांधी के जन्मदिन तक बांटा जाएगा। जो पौधे किसानों को बांटे जा रहे हैं ये विशेष तरह के है। इस पौधे को लगाकर किसान अपने आय को दोगुना करेंगे।

किसानों व नेताओं ने किया राहुल पर हमला-

कांग्रेस अध्यक्ष की यह कोशिश कितनी कामयाग होगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन किसान इससे पूर्ण रूप से संतुष्ट नहीं हैं और उन्होंने सवाल किया है कि केले के पौधे लगाने से क्या किस्मत बदलेगी? भाजपा नेता भी इसमें पीछे नहीं रहे और कहा कि जो भी केले के पौधे किसानों को दिए गए हैं, उन पौधों में जड़ भी नहीं है। किसानों का इन 4-6 पेड़ों से लाभ नहीं होना है। किसानों का लाभ कृषि विज्ञान और मृदा परीक्षण केंद्र से होगा।