24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हत्या करने और कराने का आदेश देने वाले को मौत की सजा दिलवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगी: स्मृति ईरानी

सुरेंद्र सिंह की हत्या से आहत स्मृति ने कहा कि हत्यारे को जरूर मिलेगी सजा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 26 May 2019, 7:23 PM IST

smriti irani

हत्या करने और कराने का आदेश देने वाले को मौत की सजा दिलवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगी: स्मृति ईरानी

अमेठी. सांसद बनने के दो दिन बाद पहली बार अमेठी पहुंची स्मृति ईरानी ने उस नेता की अर्थी को कांधा दिया, जो चुनाव में उनसे कंधा जोड़े चल रहा था। बरौलिया के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह के अंतिम संस्कार के बाद स्मृति ईरानी ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर उसे दोषी ठहराया। स्मृति ने कहा कि अमेठी आतंकित हो, अमेठी टूटे-अमेठी झुके इसलिए सुरेंद्र सिंह की हत्या की गई। उन्होंने आश्वासित किया कि हत्यारे और हत्या करने का आदेश देने वाले को मौत की सजा देने के लिए सुप्रीम कोर्ट भी जाना पड़ा, तो वहां भी जाएंगी।

स्मृति ने कहा कि 1977 से लेकर 2019 तक सुरेंद्र प्रताप सिंह हर चुनाव मे एक कर्मठ कार्यकर्ता और प्रगतिशील नेता के नाते विकास के मुद्दे पर जनता को समाधान देते हुए अपना जीवन व्यतीत कर रहे। आज दुर्भाग्य है कि जश्न मनाने के बाद उनकी हत्या हो गई। भारतीय जनता पार्टी का शोकाकुल परिवार सुरेंद्र सिंह की आत्मा को प्रणाम करता है। उनकी आत्मा के साथ भाजपा का 11 करोड़ कार्यकर्ताओ का परिवार खड़ा है।

flashbag.patrika.com

सुरेंद्र सिंह के हत्यारे को मिलेगी सजा

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की सरकार का ध्येय रहा है कि कानून की मर्यादा में इंसाफ हो। भाजपा का कार्यकर्ता और अमेठी का नागरिक आश्वस्त है कि हत्यारा अगर पाताल मे भी होगा, तो उसे ढूंढ़ निकाला जाएगा और उसे इंसाफ तक पहुंचाया जाएगा। स्मृति ने कहा कि उन्होंने सुरेंद्र सिंह की पत्नी और उनके बेटे के समक्ष एक संकल्प लिया है त्यारे और हत्या का आदेश देने वाले दोनों को ही सजा दी जाएगी।

राहुल गांधी के लिए कही ये बात

उन्होंने बिना राहुल गांधी का नमा लिए कहा कि 23 तारीख़ को उन्हें अमेठी को प्यार से रखने और देखभाल करने का संदेश दिया गया था। इस बात को वे भूलेंगी नहीं और अपने कर्तव्य का पालन करेंगी। स्मृति ने कहा भारतीय जनता पार्टी इस विश्वास के साथ सुरेंद्र सिंह को नतमस्तक होती है कि उन्होंने विकास की जिस अभिलाषा के साथ 5 दशक तक काम किया, उनकी स्मृति मे वो विकास अमेठी के घर-घर तक जाऐगा।

ये भी पढ़ें:भावुक हुईं स्मृति ईरानी, सुरेंद्र सिंह की अर्थी को दिया कंधा

बड़ी खबरें

View All

अमेठी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग