24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुरेंद्र सिंह हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त वसीम हुआ गिरफ्तार

भाजपा नेता और पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त वसीम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 31 May 2019, 8:06 PM IST

waseem

सुरेंद्र सिंह हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त वसीम हुआ गिरफ्तार

अमेठी. भाजपा नेता और पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त वसीम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान वसीम के पैर में लगी गोली। मुठभेड़ जामो थाना क्षेत्र के सल्हापुर गांव के पास हुई। गोली लगने के बाद वसीम को जामो सीएचसी में भर्ती किया गया। सुरेंद्र सिंह हत्याकांड में चार नामजद अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।

मुठभेड़ में लगी गोली

सुरेंद्र सिंह अमेठी की नवनिर्वाचित सांसद स्मृति ईरानी के करीबी थे। लोकसभा चुनाव में बेहद सक्रिय सुरेद्र सिंह ने स्मृति को अमेठी का चुनाव जीतने में मदद की थी। 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा की गई और 25 मई को सुरेंद्रर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में वसीम, नसीम, गोलू सिंह, रामचंद्र बीडीसी औप रामनाथ गुप्ता नाम के आरपियों की पुष्टि की गई थी। जिसमें से वसीम को छोड़कर बाकी सभी को गिरफ्तार किया जा चुका था। घटना के मुख्य व पांचवे आरोपी वसीम को भी मुठभेड़ के बाद गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी। घायल वसीम को जीमो सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां निगरानी के लिए पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

flashbag.patrika.com

सुरेंद्र सिंह की हत्या अमेठी में हाईप्रोफाइल घटना बनकर उबरी है। स्मृति ईरानी ने सुरेंद्र सिंह की अर्थी को कंधा दिया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 घंटे के अंदर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। जिसके बाद पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई। बता दें स्मृति ईरानी ने अमेठी में राहुल गांधी को हराकर कांग्रेस के गढ़ में कमल खिलाने का काम किया है। बता दें कि बरौलिया वह गांव है, जिसे मनोहर पर्रिकर ने गोद लिया था। यह वही गांव है, जहां चुनाव प्रचार के दौरान स्मृति ईरानी ने जूते बंटवाये थे।

ये भी पढ़ें:मेनका गांधी के समर्थक को मिली जान से हाथ धोने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

बड़ी खबरें

View All

अमेठी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग