4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीड़ित महिला का आरोप, पैसों के लिए पति ने दिया तीन तलाक, मिट्टी का तेल डालकर जलाने की भी कोशिश, पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित महिला साबरीन बानो का आरोप है कि उसके पति ने उससे पांच लाख रुपये मांगे। पैसे न मिलने पर उसे मारा पीटा और तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 23 Feb 2021, 9:29 AM IST

पीड़ित महिला का आरोप, पैसों के लिए पति ने दिया तीन तलाक, मिट्टी का तेल डालकर जलाने की भी कोशिश, पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित महिला का आरोप, पैसों के लिए पति ने दिया तीन तलाक, मिट्टी का तेल डालकर जलाने की भी कोशिश, पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप

अमेठी. जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर पांच लाख रुपयों के लिए तीन तलाक (Triple Talaq) देने का आरोप लगाया है। यह मामला जगदीशपुर थाना के वारिसगंज चौकी क्षेत्र माहेमऊ गांव का है। पीड़ित महिला साबरीन बानो का आरोप है कि उसके पति ने उससे पांच लाख रुपये मांगे। पैसे न मिलने पर उसे मारा पीटा और तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। यहां तक कि उसे जलाने की कोशिश भी की। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, पति के खिलाफ तहरीर देने व मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी मामले की सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने पुलिस पर पैसे लेकर मामले को दबाने का आरोप लगाया है।

मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश

पीड़िता के अनुसार, उसके पिता का इंतकाल हो चुका है। उनकी मृत्यु के बाद उसके चाचा व भाई ने उसकी शादी 2017 में मोहम्मद आलम से कर दी। शादी के दो महीने तक ठीक से रखा। इसके बाद पांच लाख रुपये मांगने लगा। पैसे न मिलने पर तलाक देने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और उस पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जलाने तक की कोशिश की।

पुलिस पर भी लगे आरोप

पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाया। साबरीन बानो ने कहा कि कोर्ट से जगदीशपुर थाने के वारिसगंज चौकी में कुर्की का वारंट आया लेकिन पुलिस ने सुसराल में कागज नहीं भेजा। उसने यह भी आरोप लगाया की पुलिस पैसा लेकर कागज रोक ले रही है। यही नहीं पीड़िता चौकी गई तो उसे वहां से बैरंग लौटा दिया गया। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज ने कहा कि मामला जगदीश पुर थानाक्षेत्र के वारिसगंज चौकी का मामला है, जहां महिला ने अपने पति के खिलाफ तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें: घर के लालच में पिता ने तय किया 15 साल की बच्ची का रिश्ता, नाबालिग ने पुलिस को फोन कर कहा- पढ़ना चाहती हूं, रुकवा दो शादी

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का अमेठी में बनेगा आशियाना, कराई रजिसट्री