30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोनाः सब्जी खरीदते वक्त तीन बातें न भूलें, वरना पड़ सकता है भारी

हमें सब्जियों (Vegetables) को गर्म पानी और नमक से धुलना चाहिए व धुलने के बाद उसे एक या दो घंटे तक भीगा हुआ ही छोड़ देना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 18 Apr 2021, 4:17 PM IST

Vegetables

Vegetables

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.

अमेठी. कोरोना (coronavirus in up) की दूसरी लहर ने प्रदेश भर में कोहराम मचा रखा है। अमेठी में धीरे-धीरे कोरोना मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां कुल 515 एक्टिव मामले हैं। शनिवार को ही 147 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिला व पुलिस प्रशासन अब और अलर्ट हो गया है। लोगों को जागरूक करने के लिए अमेठी के सीओ पीयूषकांत की पत्नी ने भी कोतवाली में पुलिस कर्मियों, उनके परिवार और अन्य लोगों को जमा कर उन्हें प्रोजेक्टर के माध्यम से कोरोना को लेकर अलर्ट किया व सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को बताया कि ड्यूटी पर जाते व वहां से आते समय क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। उन्होंने ड्यूटी पर जाते वक्त मास्क (Mask), ग्लब्ज पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का खासतौर पर ध्यान रखने को कहा। वहीं लौटने पर घर का दरवाजा हाथ की हथेली से नहीं बल्कि कोहनी से खोलें और प्रवेश करें।

ये भी पढ़ें- कोरोनाः लक्षण हैं तो न लें टेंशन, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की दवाईयों की लिस्ट, जानें कब और कैसे खाएं

सब्जी लें तो तीन बातों का रखें ध्यान-
उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों को भी जागरूक करते हुए बताया कि ठेले वालों से सब्जी खरीदते वक्त तीन बातों का ध्यान रखें।

पहली बातः सब्जी वाले व आपके बीच में दो गज से ज्यादा की दूरी जरूर हो। आप दोनों ही मास्क व ग्लब्ज पहने हों।

दूसरी बातः यदि सब्जी वाले से घर में सब्जी मांगा रहे हैं, तो उसके दाखिल होने व जाने के बाद दरवाजे के हैंडल को सैनेटाइज करें। सब्जी के पैसे देने के बाद यदि छुट्टे पैसे उससे वापस मिलते हैं, तो पैसे पर सेनेटाइजर जरूर छिड़के।

तीसरी बातः ठेले वाले कहां-कहां से घूम कर आ रहे हैं, इसका हमें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता, इसलिए हमें सब्जी को गर्म पानी और नमक से धुलना चाहिए व धुलने के बाद उसे एक या दो घंटे तक भीगा हुआ ही छोड़ देना चाहिए।

ये भी पढ़ें- कोरोनाः ऑक्सीजन सिलेंडर की है जरूरत, तो घर बैठे इन नंबरों पर करें कॉल

सब्जी वालों के दिखाए गए वीडियो-

सभी पुलिस कर्मियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से दो वीडियो भी दिखाए गए, जिससे उन्हें समझने में आसानी हो कि सब्जी खरीदते वक्त क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। एक वीडियो में सब्जी विक्रेता पूरी सावधानियां बरत रहा है, जैसे हाथ में ग्लब्ज, मुंह में मास्त व उचित दूरी का पालन। वहीं दूसरे वीडियो में सब्जी वाला कोविड प्रोटोकॉल की ढज्जियां उड़ाते नजर आ रहा है।