
अमेठी. बीते दिनों जिले में हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ़्तार कर जेल भेजा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने कैश, अवैध असलहे और लूटे गए सामान बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार फुरसतगंज एसओ भरत उपाध्याय को चेकिंग के दौरान मुखबिर से यह सूचना प्राप्त हुई थी सनदी नागिन तिराहे के पास धीरेन्द्र यादव के होटल पर 2 व्यक्ति बैठे हैं, जिनके पास अवैध असलहा व कारतूस हैं। मुखबिर को साथ लेकर हमराह सिपाही के साथ गन्तव्य की ओर प्रस्थान किया। पुलिस को उक्त स्थान पर 2 व्यक्ति चाय पीते हुए मिले। पुलिस को देख दोनों बाइक से भागने लगे तो पुलिस ने उन्हे घेरकर पकड़ा।
पकड़े गये आरोपियों की शिनाख्त मनीष वैश्य पुत्र सुरेश कुमार वैश्य निवासी रसूलूपुर थाना बछरांवा जनपद रायबरेली और रवि शर्मा पुत्र राजू शर्मा निवासी बी-413 मेहरू नगर थाना कोतवाली रायबरेली के रूप में हुई। पुलिस ने इनके पास से एक लैपटाप, लगभग 22 हजार रुपए और दो अवैध तमंचा बरामद किया है।