अमेठी. देश की राजनीति में इन दिनों राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। कांग्रेस (Congress) की लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election 2019) में बडी़ हार से निराश राहुल गांधी ने बीते सप्ताह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से ट्विटर पर चार पन्नों में जिक्र कर पीछा छुड़ाया। इससे कांग्रेस में पादाधिकारियों के इस्तीफे का दौर अब भी जारी है। राहुल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर वापसी करेंगे अथवा नहीं, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन 10 जुलाई को उनके अमेठी दौरे से पूर्व यह आंकलन जरूर लगाया जा रहा है कि वे अपने चाचा संजय गांधी (Sanjay Gandhi) की तरह वापसी करने के इच्छुक हैं। वहीं उनके अमेठी आगमन से पहले यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व अमेठी के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा (Mohsin Raza) ने राहुल पर तंज कसा है।