
घने कोहरे की चपेट में उत्तर प्रदेश
UP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के हटने के साथ ही प्रदेश में पछुआ हवाएं सक्रिय हो गई हैं जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रात का तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। कोहरे के कारण दिन में ठंड और भी ज्यादा महसूस हुई। रविवार को कई इलाकों में हल्की धूप देर से निकली जबकि कुछ जगहों पर सूरज के दर्शन नहीं हुए। हवा की गति बढ़ने से दिन का तापमान भी नीचे आ गया।
प्रयागराज, आजमगढ़ और कुशीनगर में घने कोहरे के चलते दृश्यता शून्य रही। वहीं, अमेठी और बलिया में यह 20 मीटर, वाराणसी और चुर्क में 50 मीटर, जबकि अलीगढ़, मुरादाबाद और चित्रकूट में 100 मीटर तक सीमित रही। राजधानी लखनऊ में रविवार को सुबह से ही सर्द पछुआ हवाएं चलती रहीं। घने कोहरे और बादलों के कारण धूप दोपहर तक नजर नहीं आई। आने वाले दिनों में लखनऊ में भी दिन और रात के तापमान में और गिरावट की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक उत्तर प्रदेश में मध्यम से घने कोहरे का असर रहेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरी पछुआ हवाओं के चलते अगले 72 घंटे में रात का तापमान 5 डिग्री तक गिर सकता है। कोहरे और कमजोर धूप के कारण दिन का तापमान भी नीचे जाएगा। हालांकि 31 दिसंबर के बाद पछुआ हवाओं की गति तेज होने से कोहरा छंटने और धूप निकलने की उम्मीद है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
Updated on:
29 Dec 2024 09:01 pm
Published on:
29 Dec 2024 08:59 pm
बड़ी खबरें
View Allअमेठी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
