आगरा

Patrika News @12:15pm: एक क्लिक में पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें

बुलेटिन की खास बातें:—1.घर में हुआ अचानक जोरदार विस्फोट, तीन लोग बुरी तरह झुलसे2. सीसीटीवी में कैद हुआ दंपति का हत्यारा,25 हजार का इनाम घोषित 3. झारखंड के Ranchi में 200 फीट गहरी खाई में गिरा लोहे की सरियों से भरा ट्रक, फिरोजाबाद के युवक की मौत4. जानिए कारगिल युद्ध के दौरान कैसे थे देश के हालात, जीत में आगरा की क्या थी भूमिका...5.जलती चिता से पुलिस ने निकलवाया विवाहिता का शव, जानिए पूरा मामला
4 min read
• •
Updated: 26 Jul 2019, 12:20 PM IST
Feature image

आगरा। पत्रिका बुलेटिन में आपका स्वागत है। पेश है 12:15 बजे तक की प्रमुख बड़ी खबरें।

घर में हुआ अचानक जोरदार विस्फोट
आगरा। कस्बा पिनाहट के तालकीपार में एक घर में हुए जोरदार विस्फोट से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। इस विस्फोट में घर में मौजूद एक बच्चे समेत तीन लोग बुरी तरह झुलस गये। आनन-फानन में परिजनों ने तीनों को अचेत अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डाक्टरों ने तीनों को आगरा रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची बम निरोधक दस्ते ने छानबीन शुरू कर दी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
घर में हुआ अचानक जोरदार विस्फोट, तीन लोग बुरी तरह झुलसे

सीसीटीवी में कैद हुआ दंपति का हत्यारा
बरेली। प्रेमनगर इलाके में हुई दंपति की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिल गया है। हत्यारे का चेहरा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने हत्यारे की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की है साथ ही हत्यारे की पहचान बताने वाले को 25 हजार रूपये इनाम देने की घोषणा की है। सीसीटीवी कैमरों में कैद तस्वीरों के मुताबिक कातिल ने महज दस मिनट में ही दंपति की बेरहमी से हत्या की और छत से कूद कर फरार हो गया। प्रारम्भिक छान बीन में पता चला है कि दम्पत्ति का कत्ल करने वाला कोई करीबी व्यक्ति ही है।

झारखंड हादसे में फिरोजाबाद के युवक की मौत
फिरोजाबाद। नगला सिंघी थाना क्षेत्र के एक ट्रक चालक की झारखंड में गहरी खाई में गिर जाने के चलते मौत हो गई। हादसे में मथुरा का सह चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का मथुरा में उपचार चल रहा है। मृतक का शव गांव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। चालक कुछ दिन पहले ही गाड़ी लेकर झारखंड गया था। हादसे के एक दिन पहले उसने घर पर अपनी कुशलक्षेम परिजनों को दी थी। उसके बाद ही हादसा हो गया।

जानिए कारगिल युद्ध के दौरान कैसे थे देश के हालात
आगरा। आज यानी 26 जुलाई 2019 को भारत अपना 20वां Kargil Vijay Diwas मना रहा है। वर्ष 1999 में पाकिस्तानी सेना ने कारगिल में नियंत्रण रेखा पार कर भारत की सरजमीं पर कब्जा करने की कोशिश की थी। अपनी सरजमीं को पाकिस्तान के चंगुल से छुड़ाने के लिए भारतीय सेना ने दिन और रात एक कर दिया था। मई से लेकर जुलाई तक भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध चला। 26 जुलाई 1999 को भारत के वीर सपूतों ने पाकिस्तानी फौज को खदेड़कर अपना तिरंगा फहराया था। भारत की इसी जीत के उपलक्ष्य में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ के मौके पर एक बार फिर उस याद को ताजा करते हैं और जानते हैं कि उस समय देश में कैसा माहौल था और आगरा का भारत—पाकिस्तान की इस जंग में क्या रोल था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
20th Kargil Vijay Diwas: जानिए कारगिल युद्ध के दौरान कैसे थे देश के हालात, जीत में आगरा की क्या थी भूमिका...

जलती चिता से पुलिस ने निकलवाया विवाहिता का शव
पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद ससुराल पक्ष ने बिना किसी को जानकारी दिए शमसान में ले जा कर शव का दाह संस्कार कर दिया। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने ससुराजीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शमसान घाट पर पहुंचकर जलती चिता में से शव को निकलवाया फिर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक