बरेली। प्रेमनगर इलाके में हुई दंपति की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिल गया है। हत्यारे का चेहरा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने हत्यारे की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की है साथ ही हत्यारे की पहचान बताने वाले को 25 हजार रूपये इनाम देने की घोषणा की है। सीसीटीवी कैमरों में कैद तस्वीरों के मुताबिक कातिल ने महज दस मिनट में ही दंपति की बेरहमी से हत्या की और छत से कूद कर फरार हो गया। प्रारम्भिक छान बीन में पता चला है कि दम्पत्ति का कत्ल करने वाला कोई करीबी व्यक्ति ही है।