आगरा

सपा-बसपा गठबंधन में फतेहपुर सीकरी, आगरा और अलीगढ़ लोकसभा सीट किसके खाते में जाएगी, पढ़िए खबर

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती आगरा सीट की स्वयं निगरानी कर रही हैं। फतेहपुर सीकरी सीट छोड़ने का संकेत दिया।

3 min read
Apr 16, 2018
SP bSP alliance

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव लेकर पूरे देश में हलचल है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के संभावित गठबंधन से सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी में बेचैनी है। इस सबके बीच बहुजन समाज पार्टी चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संकेत दिया है कि फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट छोड़ी जा सकती है। आगरा लोकसभा सीट पर बसपा का दावा बरकरार है।

यह भी पढ़ें

ये भी पढ़ें

साहसिक पर्यटन का संदेश दे गई आगरा ताज कार रैली

अमिताभ बच्चन के लिटिल फैन घर पर बिना बताए पहुंचे मुंबई

बसपा छोड़ सकती है फतेहपुर सीकरी सीट

फतेहपुर सीकरी सीट से बसपा की सीमा उपाध्याय सांसद रह चुकी हैं। वे बसपा के कद्दावर नेता और पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी हैं। लोकसभा चुनाव 2014 में नरेन्द्र मोदी की आंधी में सीमा उपाध्याय की बुरी हार हुई थी। समाजवादी पार्टी और कंग्रेस पार्टी के प्रत्याशी यहां कुछ दम नहीं दिखा सके। बसपा का दावा फतेहपुर सीकरी सीट पर है। समाजवादी पार्टी से गठबंधन होता है तो यह सीट बसपा छोड़ सकती है। फतेहपुर सीकरी सीट से इस समय भारतीय जनता पार्टी के चौधरी बाबूलाल सांसद हैं।

यह भी पढ़ें

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट चुनाव परिणाम 2014

चौधरी बाबूलाल भाजपा 4,26,589

सीमा उपाध्याय बसपा 2,53,483

रानी पक्षालिका सिंह सपा 2,13,397

अमर सिंह रालोद 24,185

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट चुनाव परिणाम 2009

सीमा उपाध्याय बसपा 2,09,466

राज बब्बर कांग्रेस 1,99,530

राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह भाजपा 1,54,373

रघुराज सिंह शाक्य सपा 1,09,240

यह भी पढ़ें

अलीगढ़ से प्रत्याश हो सकती हैं सीमा उपाध्याय

बसपा ने शर्त यह लगाई है कि फतेहपुर सीकरी सीट छोड़ने पर उसे बदले में जिताऊ सीट मिलनी चाहिए। ऐसी स्थिति में बसपा को अलीगढ़ लोकसभा सीट मिल सकती है। कांग्रेस अलीगढ़ से चुनाव जीत चुकी है। फतेहपुर सीकरी सीट से पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय लगातार तैयारी कर रही हैं। गठबंधन में सीट छोड़नी पड़ती है तो सीमा उपाध्याय को अलीगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इस तरह के संकेत दे दिए गए हैं। अलीगढ़ से इस समय भाजपा के सतीश गौतम सांसद हैं। 2009 में बसपा अलीगढ़ सीट पर जीत का स्वाद चख चुकी है। इसलिए बसपा गठबंधन में फतेहपुर सीकरी के बदले अलीगढ़ सीट को लेना चाहेगी।

यह भी पढ़ें

अलीगढ़ लोकसभा चुनाव परिणाम 2014

सतीश कुमार गौतम भाजपा 5,14,622

अरविन्द कुमार सिंह बसपा 2,27,886

जफर आलम सपा 2,26,284

बिजेन्द्र सिंह कांग्रेस 62,674

अलीगढ़ लोकसभा चुनाव परिणाम 2009

राजकुमारी चौहान बसपा 193444

जफर आलम सपा 176887

यह भी पढ़ें

सीकरी सीट मिल सकती है कांग्रेस को

समाजवादी पार्टी जानती है कि फतेहपुर सीकरी सीट पर खास प्रभाव नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है यह सीट कांग्रेस को दी जा सकती है। कांग्रेस से सिने अभिनेता राज बब्बर प्रत्याशी हो सकते हैं। वे यहां से तैयारी भी कर रहे हैं। हालांकि कांग्रेस का भी फतेहपुर सीकरी पर कोई खास प्रभाव नहीं है, लेकिन राज बब्बर के नाम का हल्ला तो मच सकता है। राज बब्बर ने फतेहपुर सीकरी के कुछ किसानों से मुलाकात की। तूफान में हुई बरबादी पर संवेदना व्यक्त की। राज बब्बर अपने खास लोगों से कह चुके हैं कि फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस बारे में बसपा के कई नेता ‘ऑफ द रिकॉर्ड’ तो जानकारी दे रहे हैं, लेकिन ‘ऑन द रिकॉर्ड’ मुंह खोलने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें

आगरा सीट नहीं छोड़ेंगी मायावती

आगरा सीट को बहुजन समाज पार्टी हर हाल में अपने पास ही रखेगी। आगरा लोकसभा सीट पर बसपा अपने दम पर जोरदार प्रदर्शन करती रही है। हर बार नंबर दो पर आती रही है। अन्य दल तो सिर्फ उपस्थिति दर्ज कराने के लिए ही चुनाव लड़ते हैं। सपा-बसपा-कांग्रेस-लोकदल का गठबंधन होता है तो बसपा की राह बहुत आसान हो जाएगी। ऐसे में आगरा सीट का महत्व बहुत अधिक हो गया है। आगरा सीट के लिए करोड़पति जाटव की तलाश की जा रही है। यह आश्वासन दिया जा रहा है कि सांसद बनना तय है। बताया गया है कि मायावती आगरा सीट को लेकर स्वयं निगरानी कर रही हैं। फिलहाल आगरा सीट से भारतीय जनता पार्टी के डॉ. रामशंकर कठेरिया सांसद हैं। वे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भी हैं।

यह भी पढ़ें

आगरा लोकसभा सीट चुनाव परिणाम 2014

डॉ. रामशंकर कठेरिया भाजपा 5,83,716

नारायण सिंह सुमन बसपा 2,83,453

महाराज सिंह धनगर सपा 1,34,708

उपेन्द्र सिंह कांग्रेस 34,834

आगरा लोकसभा सीट चुनाव परिणाम 2009

डॉ. रामशंकर कठेरिया भाजपा 2,03,697

कुंवर चंद वकील बसपा 1,93,982

रामजीलाल सुमन सपा 1,41,367

प्रभुदयाल कठेरिया कांग्रेस 93,373

यह भी पढ़ें

ये भी पढ़ें

दलितों की राजधानी में ये क्या कह गए आगरा के पूर्व एसपी बीपी अशोक
Published on:
16 Apr 2018 09:10 pm
Also Read
View All