आगरा

पुलिस चौकी पर सोती रही पुलिस, लुट गया कारोबारी का घर

शमसाबाद की धिमश्री चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी लूट की सूचना के कई घंटे बाद मौके पर पहुंचे

2 min read
Jun 24, 2018
पुलिस चौकी पर सोती रही पुलिस, बदमाश लूट ले गए घर

आगरा। बेहतर पुलिसिंग के लिए उठाए गए एसएसपी अमित पाठक के कदम विभाग के कुछ कर्मचारियों द्वारा नाम खराब करने की कोशिश में लगे हैं। ताजा मामला थाना शमसाबाद के धिमश्री पुलिस चौकी का है। यहां बदमाश एक परिवार के साथ लूट कर फरार हो गए। पीड़ित जब पुलिसचौकी पहुंचा तो वहां तैनात पुलिसकर्मी सोते हुए मिले। पीड़ित ने अपना दुखड़ा सुनाया तो नसीहत देते हुए सुबह आने की बात कहकर फिर से सो गए। लूट की वारदात के घंटों बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

ये भी पढ़ें

हथियारों की नोक पर गाड़ी लूटकर हुए फरार, ऐसे हुए गिरफ्तार ये कुख्यात बदमाश

पुलिसचौकी से 50 मीटर दूर हुई वारदात
थाना शमसाबाद क्षेत्र के धिमश्री में किराना कारोबारी विकास का परिवार रहता है। बताया गया है कि विकास के घर पर बीती रात आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर घर से 35 हजार रुपये नगद, पांच तोले सोना और एक किलो चांदी के आभूषण लूट कर ले गए। जिस घर में बदमाशों ने धावा बोला था, वहां से धिमश्री पुलिस चौकी की दूरी महज 50 मीटर है। पुलिस सोती रही और बदमाश बेखौफ होकर लूटपाट करते रहे। बदमाशों के जाने के बाद जब पीड़ित चौकी पर पहुंचा तो उसे धक्का लगा। पीड़ित विकास की मानें तो उसे पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी गश्त करने के बजाए सोते हुए मिले। व्यापारी ने जब घटना बताई तो पुलिस ने उसे सुबह आने की सलाह दी।

ये भी पढ़ें

दिल्ली के दंपति को बाइक की सवारी पड़ी महंगी, लाखों का माल गवां बैठे

Published on:
24 Jun 2018 04:39 pm
Also Read
View All