
Loot
एटा। दिल्ली के दंपित को बाइक की सवारी इतनी महंगी पड़ेगी, उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। शादी समारोह से हिस्सा लेने के बाद बाइक से लौट रहे दंपति से लाखों रुपये की लूट हो गई। बदमाशों ने बाइक को रोक लिया और लाखों के कीमती जेवरात से भरा बैग लूटकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
यहां का है मामला
दिल्ली के शालीमार बाग में रहने वाले दपंति फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर क्षेत्र के हथौड़ा गांव में शादी समोराह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। बताया गया है कि पति पत्नी शादी समारोह से हिस्सा लेने के बाद बाइक से ही वापस लौट रहे थे। उनकी बाइक को बदमाशों ने अलीगंज थाने के अमरोली स्थित कोल्ड स्टोर के पास रोक लिया। बदमाशों को देख दंपति के होश उड़ गए।
तमंच के बल पर लूट
बदमाशों ने पति के सिर पर तमंचा रख दिया, जिससे पति पत्नी घबरा गए। बदमाशों ने महिला के हाथ से जेवरात और नकदी से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। दंपति ने किसी तरह घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
नहीं लगा बदमाशों का सुराग
मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति से पूछताछ करने के साथ ही बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक चैकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन पुलिस के हाथ बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। दंपति ने मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है।
ये भी पढ़ें - सड़क हादसे में सपा नेता की मौत, मचा कोहराम
Published on:
24 Jun 2018 01:18 pm
बड़ी खबरें
View Allएटा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
