
हथियारों की नोक पर गाड़ी लूटकर हुए फरार, ऐसे हुए गिरफ्तार ये कुख्यात बदमाश
पाटन/नीमकाथाना. इलाके के डूंगा की नांगल गांव से हथियारों की नोक पर बोलेरो कैम्पर लूटकर ले जाने के मामले में पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना अधिकारी सवाई सिंह तंवर ने बताया कि 12 अगस्त 2017 को जुगल सिंह ने रिपोर्ट दी थी कि वह रॉयल्टी नाके पर बैठा था। तभी तीन लोगों ने वहां आकर हथियार दिखाए तथा गाड़ी लूट ले गए। पुलिस ने इस मामले की मुख्य आरोपित सत्येंद्र सिंह उर्फ लीलू को पहले गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने मूसनोता जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा निवासी राजकुमार गुर्जर उर्फ मंत्री तथा नया गांव जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा निवासी राम रतन उर्फ रतन लाल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।दोनों आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है जिनकी शिनाख्त परेड करवाई जाएगी।
कोर्ट परिसर में फायरिंग का भी आरोपित है मंत्री
गिरफ्तार आरोपित राजकुमार गुर्जर उर्फ मंत्री 6 माह पहले महेंद्रगढ़ कोर्ट में कुख्यात बदमाश विक्रम उर्फ पपला की पेशी के दौरान पुलिस कर्मियों पर फ ायरिंग कर भगाने के मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद की जा चुकी है।
लूट एवं मारपीट के आरोपित गिरफ्तार
शिश्यंू. गांव वैद्य की ढाणी में तीन दिन पहले टे्रक्टर को रूकवाकर चालक के साथ मारपीट करने एवं रुपए छीनने के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो आरोपितों को गिरफ तार किया है। साथ ही लूटी गई राशि भी बरामद कर ली। रानोली एसएचओ महेन्द्र कुमार ने बताया कि इस मामले में वैद्य की ढाणी के मुकेश उर्फ फू लचन्द यादव पुत्र मालाराम एवं अशोक उर्फ बिल्लू पुत्र बाबूलाल कुमावत को लूट व मारपीट के मामले में गिरफ तार किया है तथा काम में ली गई बोलेरो भी जब्त की गई। दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Published on:
24 Jun 2018 03:56 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
