आगरा

इंस्टाग्राम से 40 साल की विधवा महिला के प्यार में फंसा 21 साल का लड़का, घर से भागा फिर…

Youth Missing Case : उत्तर प्रदेश के आगरा में इंस्टाग्राम पर हुई एक असामान्य दोस्ती परिवार के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन गई। अमरोहा का 21 साल का युवक 40 साल की विधवा महिला के प्यार में कई दिनों तक गायब रहा।

2 min read
Jan 06, 2026
इंस्टाग्राम से 40 साल की महिला के प्यार में पड़ा 21 साल का लड़का, PC- Patrika

उत्तर प्रदेश के आगरा में इंस्टाग्राम पर हुई एक असामान्य दोस्ती परिवार के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन गई। अमरोहा का 21 वर्षीय युवक कई दिनों तक घर से गायब रहा, जिसके बाद उसकी मां बेटे की तलाश में आगरा पहुंची। ट्रांस यमुना इलाके में एक 40 वर्षीय विधवा महिला के घर पर बेटा मिला तो हंगामा खड़ा हो गया।

ये भी पढ़ें

रात 3 बजे तक इंतजार करती रही दुल्हन, नहीं आया पति तो उठाया खौफनाक कदम, सुबह पत्नी फंदे से लटकी मिली

इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान

जानकारी के अनुसार, अमरोहा निवासी युवक की इंस्टाग्राम पर आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में अकेली रहने वाली विधवा महिला से दोस्ती हुई थी। उम्र में करीब 19 साल का अंतर होने के बावजूद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। युवक कई दिनों से महिला के घर पर ही रह रहा था और घर नहीं लौटा। परिजनों को जब यह पता चला तो वे परेशान हो गए।

मां ने भाजपा नेताओं की मदद से पता लगाया

युवक की मां भाजपा से जुड़ी हुई हैं। बेटे के गायब होने पर उन्होंने पुलिस के साथ-साथ स्थानीय भाजपा नेताओं से भी मदद मांगी। नेताओं की सहायता से महिला के घर का पता चला। मां सीधे आगरा पहुंची और महिला के घर पर जा धमकी।

घर पहुंचते ही मचा हंगामा, बेटा भागने की कोशिश में

मां को देखते ही युवक घबरा गया और घर से कूदकर भागने की कोशिश की। इस दौरान बाहर हंगामा हो गया। शोर सुनकर पड़ोसी और स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने महिला को समझाया कि उम्र के बड़े अंतर के कारण यह संबंध उचित नहीं है। एक स्थानीय नेता ने भी महिला से बात की।

पुलिस पहुंची, दोनों बालिग होने से कोई केस नहीं

मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्ष बालिग हैं, इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद रही। आपसी बातचीत और समझौते के बाद विवाद शांत हो गया। अंत में युवक अपनी मां के साथ वापस अमरोहा चला गया। महिला ने भी बात मान ली और मामला सुलझ गया।

ये भी पढ़ें

यूपी के पहले ऐसे मुख्यमंत्री जो नाश्ते का पैसा खुद की जेब से भरते… उनके कार्यकाल में नहीं हुआ एक भी दंगा

Published on:
06 Jan 2026 09:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर