अजमेर

Rajasthan: 4 दिनों से लापता जीजा-साले की कुएं में मिली लाश, हत्या की आशंका, इलाके में फैली सनसनी

Rajasthan Double Death Case: जैतपुरा गांव में कुएं से जीजा-साले के शव मिलने से सनसनी फैल गई, दोनों चार दिन से लापता थे। शवों पर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है और पुलिस जांच में जुटी है।

2 min read
Mar 30, 2026
मृतक सुरेंद्र बागरिया (काली शर्ट में) विष्णु बागरिया (पीली शर्ट में)। फाइल फोटो- पत्रिका

सांपला (अजमेर)। जैतपुरा गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कुएं से दो युवकों के क्षत-विक्षत शव बरामद हुए। दोनों मृतक रिश्ते में जीजा-साला बताए जा रहे हैं और 26 मार्च की रात से लापता थे। घटना की सूचना मिलते ही भिनाय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे कालू खटोड़ के कुएं के पास से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ। पास जाकर देखने पर कुएं में दो शव तैरते दिखाई दिए। सूचना पर थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Honour killing: बेटी करना चाहती थी लव मैरिज, कमरे से निकलते ही पिता ने हथौड़े से मार डाला

कुएं के अंदर से बाइक भी बरामद हुई

पुलिस ने मृतकों की पहचान सुरेंद्र बागरिया (26) निवासी सूपा (केकड़ी) और विष्णु बागरिया (16) निवासी जैतपुरा के रूप में की है। सुरेंद्र, विष्णु का जीजा बताया जा रहा है। पुलिस को कुएं के अंदर से उनकी बाइक भी बरामद हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव कई दिनों से पानी में पड़े रहने के कारण फूल चुके थे और हालत बेहद भयावह थी।

चेहरे और सिर पर गहरे चोट के निशान मिले

दोनों के चेहरे और सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों ने भी शरीर पर चोट के निशानों को देखते हुए किसी प्रकार के संघर्ष या हमले की आशंका जताई है।

चार दिन से थे लापता

पुलिस के अनुसार दोनों युवक 26 मार्च की रात करीब 9 बजे घर से यह कहकर निकले थे कि वे अष्टमी पूजन के लिए बाजार जा रहे हैं, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने 27 मार्च को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

यह वीडियो भी देखें

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए अजमेर से एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। फिलहाल दोनों शवों को भिनाय के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से खुलासा हो सकेगा।

ये भी पढ़ें

Udaipur Files: भाजपा नेत्री वीडियो, ब्लैकमेलिंग और बलात्कार कांड में चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस को मिले 3 दर्जन से ज्यादा वीडियो

Also Read
View All

अगली खबर