अजमेर

CBSE: 31 तक कराना होगा रजिस्ट्रेशन, वरना नहीं दे पाएंगे परीक्षा

सीबीएसई के नवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के पंजीयन जारी। अंतिम तिथि के बाद नहीं मौका देगा बोर्ड।

2 min read
Oct 30, 2019
cbse students registration

अजमेर.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) नवीं (9th class) और ग्यारहवीं (11th class) के विद्यार्थियों के पंजीयन जारी हैं। सभी स्कूल को तयशुदा विलम्ब शुल्क (late fees) से 31 अक्टूबर तक पंजीयन कराना जरूरी होगा। ऐसा नहीं हुआ तो विद्यार्थी 2021 में होने वाली सालाना परीक्षाओं (annual exam) में नहीं बैठ सकेंगे।

ये भी पढ़ें

Crime: यात्री के पास मिले दो दर्जन चाकू, किन्नर ने लूटा वृद्धा को

प्रतिवर्ष सीबीएसई की दसवीं (10th class) और बारहवीं (12th class) की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का नवीं एवं ग्यारहवीं में पंजीयन किया जाता है। इसके तहत नाम, माता-पिता, जन्म तिथि, स्कूल, विषय और अन्य सूचनाएं (information) शामिल होती हैं। वर्ष 2021 में दसवीं और बारहवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी इस बार नवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा में अध्ययरत हैं।

इन विद्यार्थियों के पंजीयन (registration process)जारी हैं। इनमें अजमेर सहित नई दिल्ली, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, पंचकुला, इलाहाबाद, देहरादून, पटना, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, बेंगलूरू, चंडीगढ़, भोपाल, नोएडा, पुणे एवं दिल्ली वेस्ट शामिल रीजन के विद्यार्थी (students) शामिल होंगे।

यूं लगेगा विलम्ब शुल्क
नवीं कक्षा-2500 रुपए, ग्यारहवीं कक्षा-2600 रुपए

राज्यपाल कलराज मिश्र आएंगे अजमेर, सभी तैयारियां पूरी

राज्यपाल कलराज मिश्र (kalraj mishra )बुधवार को अजमेर आएंगे। वे महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेंगे।

राज्यपाल मिश्र बुधवार सुबह 10.30 बजे अजमेर पहुंचेंगे। वे सुबह 11.15 बजे विश्वविद्यालय में ‘सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महर्षि दयानंद सरस्वती ’ (maharishi dayanad saraawati) विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में शिरकत करेंगे। वे ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह (garib nawaz dargah) की जियारत और पुष्कर सरोवर (pushkar sarovar) की पूजा अर्चना भी करेंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं।

प्रशासन ने की रिहर्सल

विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को राज्यपाल के दौरे से पूर्व रिहर्सल (reheral) किया। राज्यपाल के स्वराज सभागार, आगमन-निकास के द्वार, कुलपति निवास पर भोजन, स्वागत व्यवस्था, हाई-टी और अन्य इंतजाम को अंतिम रूप दिया गया गया।

परिसर में गूंजेंगे वेद मंत्र
राज्यपाल के आगमन के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में वेदमंत्र (veda mantra) गूंजेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय परिसर के एक हिस्से में जमीन में स्पीकर लगाएगा। बाद में पूरे परिसर में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।

ये भी पढ़ें

Edcucation: कॉलेज को नसीहत, विश्वविद्यालय के अपने कोर्स बदहाल

Published on:
30 Oct 2019 08:44 am
Also Read
View All