29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Governor visit: राज्यपाल आएंगे 30 को अजमेर, शुरू हुई तैयारियां
Play video

Governor visit: राज्यपाल आएंगे 30 को अजमेर, शुरू हुई तैयारियां

राज्यपाल ख्वाजा साहब की दरगाह की जियारत और पवित्र पुष्कर सरोवर की यात्रा भी करेंगे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 25 Oct 2019, 8:45 AM IST

अजमेर. राज्यपाल कलराज मिश्र (kalraj mishra) की महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (mdsu ajmer) की यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राजभवन की टीम ने विश्वविद्यालय परिसर का दौरा किया। उन्होंने तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए। राज्यपाल ख्वाजा साहब की दरगाह (garib nawaz dargah) की जियारत और पवित्र पुष्कर सरोवर (holy pushkar sarovar) की यात्रा भी करेंगे।

राज्यपाल के निजी सचिव जी. सी .जैन और अन्य अधिकारियों ने विश्वविद्यालय का दौरा किया। उन्होंने मुख्य द्वार, बृहस्पति भवन, स्वराज सभागार, आगमन-निकास के द्वार, कुलपति निवास पर भोजन (food), स्वागत व्यवस्था, हाई-टी (high tea) और अन्य इंतजाम देखे।

read more: Ajmer News-Dargah : अजमेर दरगाह में बदला जुमे की नमाज का समय

मिल सकते हैं बच्चों से
राज्यपाल (governor) स्कूल अथवा छोटे बच्चों से मिल सकते हैं। इसको लेकर निजी सचिव ने टॉफियां (chocolates)अथवा मिठाई (sweets) का इंतजाम करने को कहा। उन्होंने राज्यपाल को दिए जाने गौ-बछड़ा स्मृति चिन्ह को भी देखा। जैन ने प्रवेश और निकास द्वार पर सीढिय़ां, रेड कार्पेट, भोजन-पानी और अन्य इंतजाम भी देखे।

read more: MDSU: कैंपस में जंची कॉपियां, जल्द आया परिणाम

परिसर में गूंजेंगे वेद मंत्र
राज्यपाल के आगमन के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में वेदमंत्र (vedic mantras) गूंजेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय परिसर के एक हिस्से में जमीन में स्पीकर (speaker) लगाएगा। बाद में पूरे परिसर में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। इस दैारान डीन छात्र कल्याण प्रो. प्रवीण माथुर, सहायक कुलसचिव डॉ. सूरजमल राव और अन्य मौजूद थे।

read more: Admission: कितनी हो प्रथम वर्ष में प्रवेश की आयु, स्थिति नहीं साफ

विवि का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
सुबह 10.30 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पर आगमन
सुबह 11 बजे-विवि के स्वराज सभागार में प्रवेश
सुबह 11.15 बजे- बजे ऋषि दयानंद राष्ट्रीय संगोष्ठी
दोपहर 12.15 बजे-संगोष्ठी के बाद भोजन
दोपहर 1 बजे-ख्वाजा साहब की दरगाह जियारत
अपरान्ह 3 बजे-पुष्कर सरोवर

read more: Pushkar Mela : पुष्कर मेला इस बार होगा आकर्षक

दीक्षांत समारोह में 34 टॉपर्स को मिलेंगे पदक

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (mdsu ajmer) नवें दीक्षान्त समारोह (convocation) की तैयारियों में जुट गया है। समारोह में विभिन्न संकाय के 34 टॉपर्स को पदक मिलेंगे। इसके अलावा शोधार्थियों को डिग्री का वितरण होगा।

विश्वविद्यालय का नवां दीक्षांत समारोह 3 दिसंबर को होगा। इसमें कुलाधिपति एवं राज्यपाल कलराज मिश्र, उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी और अन्य शामिल होंगे।

read more: RPSC: चार सदस्यों के पद रिक्त, नियुक्ति का है इंतजार