29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MAYO: बेटियों का कमाल, आप भी देखकर कहेंगे WOW

पोलो खिलाड़ी उदय कालान ने शो जम्पिंग का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्राओं को प्रतिभाशाली बताया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 24 Oct 2019, 7:15 AM IST

horse show in ajmer

horse show in ajmer

अजमेर. मेयो कॉलेज गल्र्स स्कूल (mayo college girls school) के वार्षिकोत्सव के तहत हॉर्स शो (horse show) का आयोजन हुआ। बेटियों ने शानदार करतब दिखाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या में नृत्यों सहित नाटक का मंचन भी शानदार रहा।

read more: Law education: युवाओं को चाहिए नए कौशल और जॉब ओरिएन्टेड कोर्स

हॉर्स शो में छात्राओं (girls) ने प्रशिक्षित (trained) और व्यावसायिक (business) खिलाडिय़ों की तरह शो जम्पिंग दिखाई। तेज गति से घोड़े दौड़ाकर भाले से लकड़ी के टेंट (tent) उठाए। छात्राओं ने घोड़ों पर उलटा बैठने (round), चारों और घूमने, दौडक़र पीठ पर चढऩे (lift), पैर छूने जैसे करतब दिखाकर तालियां बटोरी। बॉल इन बकेट (ball in bucket) और माउन्टेड पीटी (mounted PT) भी शानदार रही।

read more: Innovation: बनेंगे सभी कॉलेज के ध्वज, लगाए जाएंगे दीक्षांत समारोह में

क्रॉस बार वॉल (cross bar wall), पोल बेंडिंग (ploe bending), फैंस पोल (fence pole) और अन्य प्रतियोगिताएं सराहनीय रही। मुख्य अतिथि पोलो खिलाड़ी उदय कालान ने शो जम्पिंग का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्राओं को प्रतिभाशाली बताया। प्राचार्य कंचन खांडके ने धन्यवाद दिया।

read more: पुष्कर घाटी पर सुरंग निर्माण का सपना फेल होने के बाद अब सडक़ को फोर लेन करने की तैयारी

सांस्कृतिक कार्यक्रम
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शानदार रहा। कनक चंडक, इनायत ने मंचिक्न नृत्य पेश किया। किया चौधरी, नव्या, वैभवी और अन्य ने एम्रेल्ड डांस की प्रस्तुति दी। आनंदिनी, नित्या, लोकाक्षी, अनिशा, कुदरत और अन्य ने फिनाले डांस किया। द विजार्ड ऑफ क्विज नाटक (play) का मंचन भी किया गया। डॉर्थी, लॉयन, तिन्मन और अन्य किरदारों ने कथानक को मंच पर बखूबी पेश किया।

read more: Protest-सड़क पर उतरे वकील, जयपुर रोड पर लगाया जाम

इसमें मनुष्य के भीतर छुपे प्रकाश (inner light) को पहचानने, कमजोरियों से डरने के बजाय मुकाबला (fight)करने, व्यर्थ आदतों को बदलने का संदेश दिया गया। छात्राओं ने अभिनय कला (art) से सबको प्रभावित किया।

read more: पुष्कर मेला : सरोवर पूजा करके करेंगे शुभारम्भ