अलीगढ़

छात्र, शिक्षक, अभिभावक व शिक्षाविद करेंगे प्रदर्शन, जानिए वजह

छात्रों ने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्वक व अनुशासित होगा और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कमिश्नर को दिया जाएगा।
2 min read
Feb 21, 2018
Feature image

अलीगढ़। राज्य विश्वविद्यालय की मांग जोर पकड़ने लगी है। कलेक्ट्रेट पर विश्वविद्यालय बनाओ मंच दस हजार छात्रों के साथ प्रदर्शन करेगा। इस संबंध में मंच के छात्रनेताओं ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कलेक्ट्रेट पर विराट व ऐतिहासिक प्रदर्शन किया जाएगा।

छात्र, शिक्षक, अभिभावक व शिक्षाविद भी करेंगे प्रदर्शन

छात्रनेताओं ने बताया कि करीब 70 बसों और निजी वाहनों से करीब दस हजार छात्र अपनी मांगों को को लकेर आवाज बुलन्द करेंगे। नये विश्वविद्यालय की मांग के लिए ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही हाथरस , कालगंज व एटा से भी छात्र भागीदारी करेंगे। वार्ता में कहा गया कि हजारों की संख्या में छात्र एकत्र होकर सरकार से अच्छे भविष्य की मांग करेंगे। इस प्रदर्शन में छात्र, शिक्षक, अभिभावक व शिक्षाविद् भी शामिल होंगे।

आगरा विश्वविद्यालय से छात्र परेशान

छात्रों ने बताया कि मंडल बनने के बाद राज्य विश्वविद्यालय बनाने की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने बताया कि एएमयू से स्थानीय छात्रों को लाभ नहीं मिल पाता है। एएमयू में 97 प्रतिशत छात्र दाखिला नहीं ले पाते हैं। वहीं आगरा विश्वविद्यालय से यहां के छात्र परेशान हो गये हैं। यूजीसी के तहत किसी भी विश्वविद्यालय से केवल 110 महाविद्यालयों व कॉलेजों को संबद्ध किया जा सकता है, लेकिन आगरा विश्वविद्यालय से करीब 996 महाविद्यालय संबद्ध हैं। अलीगढ़ में नये विश्वविद्यालय बनने से छात्रों की परेशानी दूर होगी। छात्रों ने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्वक व अनुशासित होगा और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कमिश्नर को दिया जाएगा।

Published on:
21 Feb 2018 10:43 am
Also Read
View All
Rajpur Industrial City: अलीगढ़ में यहां बदलेगी तस्वीर! जेवर एयरपोर्ट के पास 350 एकड़ में इंडस्ट्रियल सिटी की तैयारी, किसानों को मिलेगा 4 गुना तक दाम

Blackmailing Case in Aligarh: AMU कैंपस में ब्लैकमेलिंग का मामला, मुलाकात के बाद वीडियो बनाकर वसूली का आरोप; एक गिरफ्तार

Surendra Diler Minister: कौन हैं सुरेंद्र दिलेर? दादा-पिता रहे सांसद, खुद बने मंत्री, अब बाउंड्री फांदकर कॉलेज पहुंचने पर चर्चा में

अलीगढ़ में बनेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का मंदिर; अनुमति के लिए भेजा पत्र, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य

AMU कैंपस में बिना नंबर प्लेट की कार में शराब के नशे में हंगामा, छात्रों ने युवक-युवती को किया पुलिस के हवाले